क्रिसमस पार्टी में जाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स: Christmas Beauty Tips
Christmas Beauty Tips

क्रिसमस पार्टी में जाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स: Beauty Tips

क्रिसमस पार्टी में जानें से पूर्व आप कुछ ब्यूटी टिप्स को आजमा सकती हैं।

Christmas Beauty Tips: क्रिसमस जल्द आने वाला है। ऐसे में कई लोग अपने घर में पार्टी आयोजित करने वाले होंगे। इन फंक्शंस को लेकर महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता ये होती है कि वह पार्टी में जाने के लिए किस तरह से तैयार हुआ करें। आज हम उन्हीं चिंता को दूर करेंगे और आपकों कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप क्रिसमस पार्टी में जाने के लिए तैयार हो सकती है।

Also read : सर्दियों में स्किन के अनुसार ऐसे चुनें परफेक्ट कॉम्पैक्ट पाउडर

Christmas Beauty Tips
Christmas Beauty Tips-Face Massage

पार्टी के लिए तैयार होने से पूर्व आपको अपने चेहरे पर बर्फ के टुकड़े की मदद से फेस मसाज करना चाहिए। ताकि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहें। यह स्किन के पोर्स को टाइट रखने में मदद करता है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा हैं, जिन्हें पसीना जल्दी आ जाता है। अगर आपके चेहरे पर अत्यधिक तेल मौजूद है, तो बर्फ के टुकड़े की मदद से वो अपने आप कम हो जाएंगे।

Products
Christmas Beauty Tips-Products you should stay away

पार्टी में के लिए तैयार होने पर इस बात का जरूर ध्यान रखें के हल्का मेकअप करें। ऑयल बेस्ड प्रोडक्ट से बचे, क्योंकि यह गर्मी होने पर फीके पड़ जाते हैं। बॉडी लोशन या फिर मॉइश्चराइजर को अपनी स्किन के अनुसार ही चुने और इसके बाद फेस पर प्राइमर लगाए। यह आपके मेकअप को लंबे समय तक टिका रखेगा। इसके बाद ब्रश की मदद से ऑयल फ्री फाउंडेशन लगाएं। ऑयल फ्री फाउंडेशन चेहरे को सर्दियों में डल लगने नहीं देते हैं।

अगर आपके चेहरे पर डबल चिन है और आप उसे छुपाना चाहती है, तो मेकअप करते समय ब्रॉन्जर का उपयोग कर सकती है। ध्यान रखें कि यह पूरे फेस में बराबर लगा हो। आपका चेहरा, गर्दन और कंधा सभी एक रंग में दिखने चाहिए। पार्टी से एक दो दिन पहले इसका इस्तेमाल करके जरूर देख लें और इसके साथ ही एक ऑयल फ्री फाउंडेशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Eyes Makeup
Eyes Makeup

हमारे आंखों की खूबसूरती मेकअप को एन्हांस करने का काम करती है। मेकअप तब तक अच्छा नहीं लगता है, जब तक कि आपकी आंखें खूबसूरत ना लगे। इसके लिए पलकों पर पहले गहरे रंग का आईशैडो लगाएं। और हल्का सा ब्लैक शिमर लगाएं बाहरी किनारों पर ब्लैक शेड से आंखों को स्मोकी लुक दें। आईब्रो बोन्स को हाइलाइट करने के लिए व्हाइट-गोल्ड रंग का आईशैडो लगाएं और फिर पलकों के नीचे शिमर कॉपर शेड लगाएं। आंखों में काजल लगाएं। आप चाहें तो मस्कारा का डबल कोट लगाकर अपनी आंखों को बेहद आकर्षक लुक दे सकती हैं।

Focus on Lips and Hair
Focus on Lips and Hair

मेकअप के बाद आप होठों पर ब्राइट शेड के फ्यूशिया पिंक, ऑरेंज, सुर्ख लाल, मरून रंग लिपस्टिक लगा सकती है। होठों को शाइन देने के लिए लिपस्टिक के साथ हल्के हाथों से लिप ग्लॉस का टच दें। इसके अलावा लड़कियां अपने बालों को कर्ल या स्ट्रेट स्टाइल में खुला ही रखना पसंद करती हैं। लेकिन, इस बार चाहे तो आप कुछ नया स्टाइल अपना सकती हैं। आप फ्रेंच बन या कोई ब्रेड हेयर स्टाइल बनाकर नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...