चेन्नई के 5 अद्भुत समुद्र तट जहां एक बार ज़रूर घूम आएं: Beaches in Chennai
Beaches in Chennai

चेन्नई की सबसे ख़ास बात

यह तमिलनाडु का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ देश के चार महानगरों में से एक है।

Beaches in Chennai: चेन्नई हमारे देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यह तमिलनाडु का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ देश के चार महानगरों में से एक है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए सैलानियों के लिए काफ़ी कुछ है। यह एक तटीय नगर है जिसकी वजह से सैलानियों के बीच इस जगह का चार्म और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। पर्यटक इस जगह पर आकर यहाँ के समुद्री किनारों और वॉटर स्पोर्ट का भरपूर मज़ा लेते हैं। चेन्नई में आपको पर्यटन स्थलों और पर्यटक गतिविधियों के अलावा कई पुराने मंदिर, किले और चर्च भी देखने को मिलेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको चेन्नई के 5 अदभुत समुद्र तटों के बार में बताने वाले हैं। 

Also read : भारत के टॉप मेट्रो सिटीज़ से 10 अमेजिंग वीकेंड गेटवे

Beaches in Chennai
The thing about Covelong Beach located in Chennai is unique.
Elliot's Beach
Elliot’s Beach is considered to be the most beautiful beach in Chennai.

तमिलनाडु के पूर्वी तट पर स्थित इलियट का समुद्र तट को चेन्नई का सबसे सुंदर समुद्र तट माना जाता है। यह समुद्र तट अपने समुद्री किनारों के अलावा इस जगह पर होने वाली नाइट्लायफ़ पार्टियों के लिए भी काफ़ी पॉप्युलर है। इस जगह पर देश दुनिया से आए सैलानी शाम को पार्टी एंजोय करते हैं। समुद्र तट घूमते हैं और उठती गिरती समुद्री लहरों के आकर्षण में खोए रहते हैं। इस जगह पर मैडोना का चर्च भी है। 

Marina Beach
Marina Beach is the second longest beach in the whole world

मरीना बीच को पूरी दुनिया में दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट होने का ख़िताब हासिल है। यह हमारे देश भारत का तो सबसे लम्बा बीच है ही। जिसकी वजह से इस बीच के प्रति लोगों का आकर्षण और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। इस जगह पर हर साल लाखों की संख्या में सैलानी आते और अपनी छुट्टियों को बिताना पसंद करते हैं। यह बीच भारत के पूर्वी तट पर बंगाल की खाड़ी के साथ लगभग तेरह किमी की दूरी में फैला हुआ है। 

Nilamkarai Beach
This is a quiet and beautiful beach in Chennai

नीलमकरई के छोटे शहर में स्थित होने के नाते इस जगह का नाम नीलमकरई बीच है। यह चेन्नई का एक शांत और सुंदर तट है जिसकी वजह से इस जगह पर सैलानियों का आना और जाना लगा रहता है। नीलमकरई बीच का पूरा पूरा आकर्षण इसके शाब्दिक अर्थ में निहित है जिसका मतलब नीला किनारा होता है। इस जगह पर समुद्र के किनारे पर टहलते हुए आपको वह नीला किनारा आपको बहुत ही सहज रूप में देखने को भी मिल जाता है। 

Thiruvanmiyur
This is a quite secluded and very quiet beach.

तिरुवनमियुर बीच का नाम भी चेन्नई में तिरुवनमियूर शहर में स्थित होने के कारण पड़ा है। यह काफी अलग और बेहद शांत समुद्र तट है। इस जगह पर आकर आपको एक अलग तरह की शांति और सकून का अनुभव होगा। इस जगह पर आपको ख़ूबसूरती के साथ साथ कई तरह की ऐक्टिविटी करने का भी मौक़ा मिलेगा। इस जगह पर आकर आप सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नज़ारा देख पायेंगे। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...