Bollywood News: धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में 15 दिसंबर को एनवल फंक्शन आयोजित किया गया। यह वही स्कूल है जिसमें करण जौहर से लेकर अमिताभ बच्चन के घर के बच्चे पढ़ते है। 15 दिसंबर की रात स्कूल सितारों से भरा हुआ था क्योंकि इसमें बड़े-बड़े सितारे पहुंचे। इस फंक्शन में बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार परिवार के साथ शामिल हुए, जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक को सूट में देखा गया, वहीं इवेंट में करीना कपूर खान सफेद शर्ट और काली पैंट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। हेमा मालिनी गुलाबी सूट-सलवार पहनकर फंक्शन में शामिल हुईं। यहां पर सभी स्टार्स के बच्चों ने परफॉर्मेंस दी। उनके पेरेंट्स और फ्रेंड्स ने बच्चों को चियर्स किया।
Also read : बॉलीवुड के इन 5 सेलिब्रिटी कपल्स से सीखिए रिश्ता निभाना: Bollywood Couple
अबराम ने दिया पापा शाहरुख का फेमस पोज़
शाहरुख खान छोटे बेटे अबराम ने अपने स्कूल के वार्षिक फंक्शन के दौरान एक ड्रामा में भाग लिया। अब उनके परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जहां वह कहते नजर आ रहे हैं, “मुझे गले लगाओ, मुझे गले लगाना पसंद है,” इसके बाद बैकग्राउंड में शाहरुख की फेमस फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” की धुन सुनाई दे रही है। फिर वह अपने क्लासमेट्स को गले लगाने से पहले अपनी बाहें फैलाते है, जो शाहरुख का फेमस सिग्नेचर स्टेप है। वहीं करीना ने बेटे तैमूर की परफॉर्मेंस और ऐश्वर्या ने आराध्या की परफॉर्मेंस को कैमरे में कैद किया।
तलाक की अफवाहों के बीच परिवार के साथ पहुंची ऐश्वर्या
स्कूल की एक वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन कार से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इसके बाद, अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक, अगस्त्य नंदा और अन्य लोग एक अलग कार से बाहर निकलते हुए उनके साथ शामिल होते दिखाई देते हैं। वीडियो में ऐश्वर्या काले रंग के डिजाइनर सूट-सलवार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि अभिषेक ने काले रंग का टक्स पहना हुआ है। सभी ने स्कूल में पहुंच कर आराध्या बच्चन का हौसला बढ़ाया।
शाहरुख़ के गाने पर नाचे सितारे
एनुअल फंक्शन में सभी बच्चों के फिल्मी मां-बाप शाहरुख़ की फिल्म “ॐ शांति ॐ” के गाने “आज जमीं पर उतरे सभी सितारे है ” पर नाचे। करण जौहर से लेकर अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, हेमा मालिनी, आदि इस डांस का हिस्सा थे।
