गेंदे का फूल है बालों के लिए चमत्कार
टूटते और बेजान बालों के लिए गेंदे का फूल काफी प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे इसे बालों पर करें एप्लाई?
Marigold for Hair : शादी ब्याह हो या फिर कोई तीज-त्यौहार हर एक छोटे-बड़े अवसर पर घरों को गेंदे के फूलों से सजाया जाता है। इसकी खास बात यह है कि इससे न सिर्फ आपका घर खूबसूरत नजर आता है, बल्कि इसकी सजावट से आपका घर-आंगन महक उठता है। गेंदे के फूलों का प्रयोग कई तरीकों से होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गेंदे का फूल आपके बालों में जान डाल सकता है। आप नियमित रूप से अपने बालों में गेंदे के फूलों से तैयार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे डैंड्रफ, झड़ते बाल इत्यादि की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं गेंदे के फूलों से बालों को होने वाले फायदे और कैसे करें इसे बालों पर एप्लाई?
Also read : शादी सीज़न में 10 मिनट में बनाएं ये ब्रेड हेयर स्टाइल्स: Braids Hair Styles
रूसी की परेशानी करें दूर

बालों में धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से डैंड्रफ की समस्या होने काफी आम है। ऐसे में कई लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जिसकी वजह से परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। इस स्थिति में आपके लिए गेंदे का फूल काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए गेंदे के फूलों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नीम ऑयल मिक्स कर लें। अब इस तेल को अपने बालों पर एप्लाई करें। नियमित रूप से इस मिश्रण को बालों पर एप्लाई करने से आप रूसी की परेशानी को काफी जल्द ठीक कर सकते हैं।
झड़ते बालों की परेशानी करे कम

झड़ते और टूटते बालों की परेशानी को दूर करने में भी गेंदे का फूल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग आप रिंस के रूप में कर सकते हैं। रिंस के लिए पानी बनाने के लिए 1 कप गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां वें। अब इस पंखुड़ियों को अच्छे से धोकर 1 बर्तन में डालें और पानी डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को ठंडा कर लें। इसके बाद इस पानी से अपने बालों को धोएं। सप्ताह में दो बार इस तरह गेंदे के फूलों से तैयार पानी से बाल धोने से आप झड़ते बालों की परेशानी दूर कर सकते हैं।
बालों की बढ़ाए चमक
बालों की चमक को बढ़ाने के लिए आप गेंदे के फूलों को अपने बालों पर लाग सकते हैं। इससे आप रूखे और बेजान बालों की परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। इससे आपके बालों की शाइनिंग बढ़ती है। बालों की चमक को बढ़ाने के लिए 4 गेंदे का फूल लें, अब इसकी पंखुड़ियों को अलग-अलग निकालकर इसे छानकर धो लें। इसके बाद इसमें आधा केला अच्छे से मैश करकेडालें। अब इसमें 1 चम्मच मेथी पाउडर और 1 चम्मच बादाम का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को आप अपने बालों पर एप्लाई करें।
इस मास्क को बालों पर लगाने से आपके बालों की चमक बढ़ती है। साथ ही यह ड्राई स्कैल्प की परेशानी को भी काफी हद तक दूर कर सकता है।
बालों की खूबसूरती और चमक को बढ़ाने के लिए आप गेंदे के फूलों को इन तरीकों से अपने बालों पर लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको गेंदे के फूलों से एलर्जी की परेशानी है, तो इस स्थिति में गेंदे के फूलों से तैयार मास्क या फिर ऑयल का इस्तेमाल बालों में न करें।
