जानिए कौन है वो शख्स जो बॉलीवुड से लेकर अंबानी फैमिली के लिए है ख़ास: Orhan Awatramani Lifestyle
Orhan Awatramani Lifestyle

Orhan Awatramani Lifestyle: बॉलीवुड की चमक धमक भरी दुनिया में आजकल जितनी चर्चा यहां के सितारों की नहीं होती है उससे कहीं ज्यादा स्टारकिड सुर्खियों में बने रहते हैं। स्टार्स के इन बच्चों को अक्सर ही पार्टी करते हुए देखा जाता है और यह कहीं ना कहीं कैमरा की नजर में आ ही जाते हैं। इन दिनों इन स्टार किड के साथ एक शख्स और है जो मीडिया की नजरों में बना रहता है। इन्हें लगभग सभी सितारों की बच्चों के साथ घूमते हुए देखा जाता है और बॉलीवुड के अलावा ये अंबानी फैमिली का भी बहुत खास है। आइए आपको बताते है कि आखिरकार ये शख्स कौन है।

कौन है ओरहान अवतरमणि

Orhan Awatramani Lifestyle
Orhan Awatramani

बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आने वाले इस शख्स को लोग प्यार से ओरी बुलाते हैं लेकिन उनका पूरा नाम ओरहान है। सबसे पहले उन्हें जान्हवी के साथ देखा गया था और सभी को लगा था कि वह जान्हवी के बॉयफ्रेंड है। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं था और इन दिनों उन्हें निसा गैंग के साथ देखा जाता है। ये भी बताया जाता है कि वो निसा के बेस्ट फ्रेंड हैं।

स्टार किड्स के साथ क्यों रहते हैं ओरी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार ओरि को इन सब लोगों के साथ क्यों देखा जाता है, जबकि वह कोई बॉलीवुड स्टार नहीं है और ना ही उनके परिवार से किसी का बॉलीवुड से कनेक्शन है। बता दें वह एक बिजनेसमैन के बेटे हैं और पेशे से सोशलिस्ट और ट्रेंड एनिमेटर हैं। वो प्राडा, विजन ऑफ सुपर, टॉम फोर्ड जैसे बड़े ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। मुंबई में ओरी सोशलाइट के तौर पर पहचाने जाते हैं आई उनके बड़े भाई न्यूयॉर्क के सोलिस हेल्थ में पीआर प्रमुख बताए जाते हैं।

कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम

Orhan Awatramani Lifestyle with Celebrity
Orhan Awatramani Lifestyle with Celebrity

पार्टी के शौकीन ओरी मीडिया की नजरों में सबसे पहले तब आए थे जब उन्हें जानवी कपूर के साथ देखा गया था। इसके बाद यह खबर आई थी कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद उन्हें हर बड़े स्टार की बेटी के साथ देखा जाने लगा चाहे अनन्या हो या फिर निसा वह सभी के साथ नजर आते हैं।

ओरी भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा के भी काफी करीब हैं। इस बारे में उन्होंने कहा था कि हम कभी साथ में स्कूल नहीं गए हमारी फोन पर भी बात नहीं होती थी। लेकिन अब हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं भूमि की बहन समीक्षा के भी बहुत करीब हूं।

अंबानी के हैं खास

बॉलीवुड सितारों के बच्चों तक तो ठीक है लेकिन ओरी की बहुत अंबानी फैमिली तक है और उन्हें अनंत अंबानी की इंगेजमेंट सेरेमनी में भी देखा गया था। ऐसे में यह सोचने वाली बात है कि आखिरकार अंबानी फैमिली सब का क्या कनेक्शन हो सकता है।

Relationship with Ambani
Relationship with Ambani

हम आपको बता दें कि ओरी, रिलायंस रिटेल के एक स्पेशल प्रोजेक्ट डिविजन को लीड कर रहे हैं जो कि इंटरनेशनल कोलेब्रेशन और इंडियन फैशन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने की प्लानिंग में लगा हुआ है। वह रिलायंस रिटेल की चेयरपर्सन ईशा अंबानी पिरामल के बहुत करीब है और उन्हें राधिका मर्चेंट के साथ स्कूबा डाइविंग करते हुए भी देखा गया था।

शानदार लुक में नजर आते हैं ओरी

ओरी अपनी एक बात के लिए सभी के बीच पहचाने जाते हैं क्योंकि जब भी उन्हें देखा जाता है वह नए अवतार में नजर आते हैं। ड्रेसिंग सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करने के अलावा हर बार उनका हेयर स्टाइल भी अलग नजर आता है। शायद यही वजह है कि हर लड़की के बीच वह बहुत फेमस हैं।

Orhan Looks
Orhan Looks

इसके अलावा वह जब भी कैमरा के सामने आते हैं बिना किसी नखरे के अपनी खूबसूरत स्माइल के साथ उनका पोज देना किसी का भी दिल जीत सकता है। ओरी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी किसी से दोस्ती नहीं है जो लोग उनके दोस्त हैं वह उनके हमउम्र हैं और सभी एक ही समय में स्कूल कॉलेज गए हैं और मुझे अपनी दोस्ती निभाना पसंद है।

इन्हीं कारणों के चलते ओरी को हमेशा किसी ने किसी स्टार किड के साथ देखा जाता है। वो हमेशा गर्ल गैंग के साथ दिखते हैं और सोशल मीडिया पर उनको फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। वो अक्सर सितारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...