Shahrukh Khan से Priyanka Chopra तक, विदेशों में किस बॉलीवुड स्टार के पास कहां कितनी संपत्ति

सेलिब्रिटीज न केवल मुंबई में बल्कि अन्य देशों में भी महंगे अपार्टमेंट या बंगले खरीदना पसंद करते हैं।

Bollywood Celebs Foreign Property: अपना घर होना हर किसी का सपना होता है। हम चाहे कितने ही शहरों में घूमें या कितने महंगे रेस्तरां में भोजन करें, लेकिन जो सुकून हमें हमारे घर में मिलता है, वह कहीं और नहीं मिल सकता हैं। लेकिन हर व्यक्ति घर बनाने का सपना पूरा नहीं कर पाता है। हालांकि, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए ऐसा नहीं है, उनके पास आय के विभिन्न स्रोत हैं। सेलिब्रिटीज न केवल मुंबई में बल्कि अन्य देशों में भी महंगे अपार्टमेंट या बंगले खरीदना पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने विदेश में भी महंगी प्रॉपर्टीज खरीदी हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ना सिर्फ मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के मालिक हैं, बल्कि उन्होंने पनवेल में एक फार्महाउस भी खरीदी है। इसके साथ ही उन्होंने दुबई में बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में एक घर खरीदा है, जहां वह अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पास मुंबई में दो घर हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री के पति निक ने कैलिफोर्निया में उनके लिए 144 करोड़ रुपये में एक आलीशान बंगला खरीदा है, जिसमें 7 बेडरूम हैं। अभिनेत्री के पास मॉन्ट्रियल में एक हवेली भी है, जहां वो वेकेशन के दौरान रूकती हैं। वहीं, प्रियंका ने न्यूयॉर्क में ‘सोना’ नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट भी खोला है, जिसकी वह अकेली मालकिन है।

शिल्पा शेट्टी को पति से मिला था करोड़ों का गिफ्ट

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार साल में एक साथ चार से पांच फिल्में करते हैं। जिस वजह से उनकी आमदनी भी काफी अधिक है और वह अलग अलग देशों में भव्य संपत्तियों के मालिक भी हैं। अक्षय ने टोरंटो और कनाडा में कुछ अपार्टमेंट में इन्वेस्ट किया है। अक्षय ने पिछले दिनों मॉरीशस में एक समुद्री तट पर बंगला भी खरीदा है, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियों के लिए जाते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख के पास मुंबई में करोड़ों रुपए का घर है, जिसका नाम उन्होंने मन्नत रखा हैं। इसके साथ ही शाहरुख ने विदेशों में भी प्रॉपर्टी खरीद कर अच्छा खासा निवेश किया है। शाहरुख के पास दुबई के द पाम जुमेराह में एक लग्जरी हॉलिडे होम है, जिसकी कीमत 17.84 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही किंग खान ने लंदन के पार्क लेन में करोड़ों रुपए का एक अपार्टमेंट भी खरीदा है, जहां वह अक्सर जाते रहते हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ना सिर्फ एक अभिनेत्री हैं, बल्कि सक्सेसफुल एंटरप्रेन्योर भी है। शिल्पा के पास अलग-अलग देशों में भव्य संपत्ति है। सबसे पहले उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट खरीद कर गिफ्ट किया था। शिल्पा के पास मेफेयर, लंदन और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में भी प्रॉपर्टी हैं।

अमिताभ बच्चन ने पेरिस में खरीदा था बंगला

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम के पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट है। इसके साथ ही जॉन ने कुछ साल पहले लॉस एंजलिस और यूएसए में एक आलीशान बंगला खरीदा था, जो एक्ट्रेस जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट के घर के पास है। वहीं, जॉन जल्द लंदन में एक ऑफिस खोलने वाले हैं, जो उनके प्रोडक्शन हाउस ‘जे ए एंटरटेनमेंट’ के नाम से चलाया जाएगा।

सनी लियोन

बॉलीवुड में काफी संघर्ष करने के बाद सनी लियोन को अच्छी खासी शोहरत मिल चुकी है। सनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ अमेरिका के लॉस एंजलिस में एक विशाल बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत एक रिपोर्ट के अनुसार 19 करोड़ है। इसके साथ ही सनी ने हाल ही में मुंबई में भी एक फ्लैट खरीदा है, जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन 40 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं, जिस वजह से यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उनके पास कुल मिलाकर 8 शानदार बंगले हैं, जिनमें से पांच मुंबई में स्थित है। इसके साथ ही अमिताभ के पास पेरिस में भी एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए हैं।

सैफ अली खान

सैफ और करीना के पास भोपाल में पटौदी पैलेस भी है। इसके साथ ही सैफ ने मुंबई में एक आलीशान बंगला भी खरीदा है, जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। वहीं कुछ साल पहले करीना और सैफ ने मिलकर स्विजरलैंड में एक घर खरीदा था, जहां वह नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं।

बॉलीवुड सितारों को प्रॉपर्टीज में निवेश करना काफी पसंद है। खासतौर पर सेलिब्रिटीज का फेवरेट वेकेशन प्लेस दुबई है, जहां वह अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसलिए अधिकांश सेलिब्रिटीज के पास दुबई में घर जरूर होता हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment