मतलबी दोस्तों को ऐसे पहचानें, दूरी बनाने में मिलेगी मदद: Friendship Tips
Friendship Tips

ऐसे करें मतलबी दोस्तों की पहचान

कभी-कभी हमारी दोस्ती कुछ ऐसे लोगों के साथ भी हो जाती है, जो केवल अपने मतलब के लिए हमारे साथ होते हैंI जब हमें उनकी जरूरत पड़ती है या हम उनसे कोई मदद मांगते हैं तो वे बड़ी चालाकी से मना कर देते हैंI

Friendship Tips: दोस्ती का रिश्ता बहुत ही खास होता हैI दोस्त ही होते हैं जो हमारे जीवन में मस्ती का तड़का लगाते हैंI दोस्तों के साथ ही हम अपनी पर्सनल बातें शेयर कर पाते हैं, उनके साथ खुल कर हँस पाते हैं और सिर्फ यही नहीं, जरूरत के समय भी हमें सबसे पहले उन्हीं की याद आती हैI लेकिन कभी-कभी हमारी दोस्ती कुछ ऐसे लोगों के साथ भी हो जाती है, जो केवल अपने मतलब के लिए हमारे साथ होते हैं यानी मतलब के लिए दोस्ती करते हैंI जब हमें उनकी जरूरत पड़ती है या हम उनसे कोई मदद मांगते हैं तो वे बड़ी चालाकी से मना कर देते हैं और हम चाह कर भी उन्हें कुछ नहीं कह पाते हैंI हम यह सोचते हैं कि अगर हमने कुछ कहा तो हमारी दोस्ती टूट जाएगीI इसलिए बहुत जरुरी है कि समय से इस तरह के मतलबी दोस्तों की पहचान कर ली जाए और उनसे दूरी बना ली जाएI

Also read : बॉलीवुड स्टार्स की ये दोस्ती है ख़ास: Bollywood Friendship

Friendship Tips
a friend who thinks only about himself

हम सभी का सामना कभी ना कभी ऐसे लोगों के साथ जरूर होता है, जो केवल अपने लिए सोचते हैं और अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैंI वे हर बात में सिर्फ अपना फायदा देखते हैंI दूसरों की मदद करने में भी ये सोचते हैं कि इससे मेरा क्या फायदा होगाI अगर आपके फ्रेंड सर्कल में भी कोई ऐसा है तो जितनी जल्दी हो सके, इस तरह के लोगों से दूरी बना लें, क्योंकि इस तरह के लोग कभी अपने दोस्तों की मदद नहीं करते हैं, बल्कि केवल अपना मतलब निकालते हैंI   

making excuses
making excuses

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो केवल मुंह से बड़ी-बड़ी बातें करते हैंI आप उनसे जब बात करेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप उनके सबसे खास हैं और वे आपको सबसे ज्यादा महत्व देते हैंI लेकिन जब आप मुसीबत में होते हैं तब वे ही सबसे पहले बहाने बनाते हैं और आपकी मदद करने के लिए मना करते हैंI अगर आपके दोस्तों में कोई ऐसा है तो अभी से संभल जाएँ, इससे पहले की देर हो जाएI

Be expert in hiding important information
Be expert in hiding important information

अगर आपका कोई दोस्त आपसे कोई जरूरी जानकारी छुपाता है या फिर आपको बताने से कतराता है और जब आप उससे पूछते हैं तो ‘मैं भूल गई या मुझे याद ही नहीं रहा’, इस तरह का कोई बहाना बनाता तो समझ जाइए कि वह आपका मतलबी दोस्त है और वह आपको कभी भी धोखा दे सकता हैI

always betrays in times of need
who always betrays in times of need

जब आपको किसी तरह की कोई परेशानी हो और आपको अपने किसी दोस्त की सबसे जयादा  जरूरत हो और वो आपको हर बार मदद के लिए मना कर देता हो या फिर जानबूझ कर कोई बहाना बना देता हो, तो आप उस दोस्त से थोड़ी दूरी बनाने की कोशिश करेंI अगर ऐसा एक-दो बार होता है तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर आपका दोस्त हमेशा आपके साथ ऐसा ही करता हो,  तो आप सावधान हो जाएँI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...