दिशा परमार ने शेयर की वर्कआउट की फोटो, बताया जिम और बेटी को कैसे करती हैं मैनेज: Disha Parmar Workout
Disha Parmar Workout

Disha Parmar Workout: दिशा परमार हाल ही में मां बनी हैं। वो फिलहाल बेटी के साथ खूबसूरत समय गुजारती नजर आ रही हैं। दिशा एक मां होने के साथ फिटनेस फ्रीक भी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्कआउट की वीडियो साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो अपना फिटनेस रुटीन और अपने मदरहुड को किस तरह से मैनेज कर रही हैं। वैसे भी दिशा अपने फैंस के साथ जिंदगी के खूबसूरत मोमेंट को साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट के फोटो साझा किए हैं। इनके फैंस इन फोटोग्राफ को बहुत पसंद कर रहे हैं।

Also read : दिशा परमार के 5 लेटेस्ट साड़ी लुक्स: Saree for Wedding

Disha Parmar Workout:स्टाइलिश दिख रही हैं दिशा

इन फोटोग्राफ में दिशा हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ब्लैक कलर का जिमवियर उन पर बहुत फब रहा है। उनके क्लासी स्लीपर्स उनके लुक को बहुत स्टाइलिश बना रहे हैं। दिशा अपने आप को बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। बेबी होने के एक महीने बाद जब वो बाहर आई तो उनका सुपर लुक देखते ही बनता था। उनके पिंक कलर के आउटफिट के स्टाइलिश गॉगल्स और लाइट मेकअप ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आपको बता दें कि दिशा और राहुल वैद्य ने जुलाई 2021 में शादी की थी। इन दोनों की प्यारी सी बेटी का जन्म 20 सितंबर को हुआ था।

जब वो सोती है

खैर दिशा के फैंस इस बात से खुश हैं कि खुद को दोबारा से फिट कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही लोगों के बीच में इस बात का कौतूहल है कि वह यह सब कब करती हैं। इसके बारे में जवाब देते हुए दिशा ने लिखा है कि जब वो सोती है वह समय मेरे वर्कआउट का होता है। आपको बता दें कि दिशा अपनी बेटी के बहुत क्लोज हैं। वह उसे अपनी हर चीज पर वरीयता देती हैं।