ये है दिशा परमार की ग्लोइंग स्किन का राज़, प्रेग्नेंसी में इस तरह खुद को रख रही हैं फिट: Disha Parmar Pregnancy Tips
Disha Parmar Pregnancy Tips

Disha Parmar Pregnancy Tips: एक्ट्रेस दिशा परमार शोबिज की दुनिया का एक चर्चित सितारा हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। उन्हें अपने पति राहुल वैद्य के साथ कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका है, जहां हर बार अपनी सादगी और एक्टिंग स्किल से उन्होंने सभी का दिल जीता है।

दिशा सोशल मीडिया पर काफी आते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बताया था कि राहुल और बहुत जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आज हम आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस आखिरकार खुद को किस तरह फिट रखती हैं और अपनी त्वचा को शाइनी बनाए रखती हैं।

दिशा की ग्लोइंग स्किन का राज

खुद को फिट रखने के लिए दिशा ज्यादा वर्कआउट या एक्सरसाइज नहीं करती हैं। लेकिन वह हर दिन जोगिंग करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं। बिना किसी एक्सरसाइज के उनका ब्यूटीफुल फिगर मेंटेन रहने की सबसे बड़ी वजह उनकी सीक्रेट डाइट है, क्योंकि वह एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल फॉलो करती हैं।

दिन की शुरुआत

एक्ट्रेस अपने दिन की शुरुआत एक जाल दूध के साथ करती हैं जिसके जरिए उन्हें सारे जरूरी न्यूट्रिशन मिल जाते हैं। उन्हें खाने का ज्यादा शौक नहीं है वह दिन में दो से तीन बार बिना चीनी की ग्रीन टी पीती है।

ऐसा होता है लंच

लंच में दिशा घर पर बना सिंपल खाना पसंद करती हैं। जिसमें आमतौर पर सब्जियां, दाल चपाती शामिल होती है। उनकी फेवरेट डिश की बात करें तो उन्हें राजमा चावल बहुत पसंद है।

ऐसा है डिनर

दिशा एक नॉन वेजिटेरियन है और डिनर में उन्हें हल्का खाना पसंद है। वह अधिकतर सलाद और उबला हुआ चिकन रात के समय खाना पसंद करती हैं। अगर ये ऑप्शन नहीं होता है तो वह एक कटोरी दाल से अपनी डाइट को पूरा करती हैं।

इस तरह से रोज की जाने वाली जोगिंग और आसान सी डाइट के जरिए दिशा खुद को खूबसूरत बनाए रखती हैं। यही वजह है कि उनकी स्किन हमेशा हेल्दी और फिगर परफेक्ट मेंटेन नजर आता है। अब प्रेग्नेंसी के चलते उनके चेहरे का ग्लो भी बढ़ गया है।