बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ये क्रिसमस पार्टी लुक्स करें ट्राई: Celebrities Christmas Looks
Celebrities Christmas Looks

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ये क्रिसमस पार्टी लुक्स करें ट्राई: Celebrities Christmas Looks

क्रिसमस के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर आम महिलाएं तक काफी पहले से ही तैयारी करने लगती है।

Celebrities Christmas Looks: क्रिसमस और न्यू ईयर ईव के दौरान तीन चीजों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। पहले अच्छा खाना, दूसरा नए कपड़े पहनना और तीसरा रातभर पार्टी करना। क्रिसमस के लिए बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर आम महिलाएं तक काफी पहले से ही तैयारी करने लगती है। खासतौर पर उन्हें सजने और संवरने का शौक होता है। वैसे क्रिसमस के दौरान महिलाएं वेस्टर्न आउटफिट्स पहनती हैं। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में बिल्कुल अभिनेत्री की तरह सजना- संवरना चाहती हैं, तो आज हम आपकों उनके कुछ क्रिसमस लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

Also read : विंटर पार्टी में ट्राई करें सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड वेलवेट ड्रेस

सामंथा प्रभु ने क्रिसमस पार्टी के लिए ब्लैक कलर का हॉल्टर नेक गाउन पहना है, जिसमें थाई स्लिट की डिटेलिंग है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने न्यूड बेस मेकअप किया है और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके ओपन रखा है। आप चाहें तो ऐसे आउटफिट के साथ ब्लैक लॉन्ग बूट्स और हाथों में ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं।

Celebrities Christmas Looks
Celebrities Christmas Looks-Parineeti Chopra

ब्लैक कलर के लेटेस्ट फैब्रिक वाले जंपसूट में परिणीति चोपड़ा की खूबसूरती देखने लायक है। आउटफिट के साथ उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है, जो पूरे लुक को परफेक्ट बना रहा है। उन्होंने लुक कंप्लीट करने के लिए बालों को कर्ल करके ओपन रखा है। आप चाहें तो ऐसे आउटफिट के साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं।

सोनम कपूर ने अपनी क्रिसमस पार्टी के लिए व्हाइट हाई नेक टॉप के साथ मैचिंग प्लीटेड स्टाइल स्कर्ट और सफेद बूट्स कैरी किया है। एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करने के लिए शाइनी मेकअप किया है और बालों को कर्ल करके ओपन रखा है। ऐसे टॉप के साथ आप चाहें तो हाई वेस्ट जीन्स और ब्लैक बूट्स भी पेयर कर सकती हैं।

Rakul preet Singh
Rakul preet Singh

अगर आप क्रिसमस में ज्यादा हैवी लुक नहीं कैरी करना चाहती हैं, तो रकुल प्रीत सिंह का यह व्हाइट हॉल्टर नेक टॉप के साथ मैचिंग शॉर्ट्स वाला लुक बिल्कुल परफेक्ट आईडिया है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने रेड स्नीकर्स और बैग कैरी किया है। इसके अलावा उन्होंने ग्लॉसी मेकअप के साथ बालों को ओपन रखा है और सिर पर रेड टोपी पहना हुआ है। आप ऐसे शॉर्ट्स के साथ फुल स्लीव्स वाला स्वेटशर्ट पहन सकती हैं।

Ananya Pandey

अनन्य पांडे रेड कलर के ड्रॉप डाउन स्लीव्स वाले शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग टाई-अराउंड हील्स पेयर किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने शाइनी मेकअप किया है और बालों को मैसी हेयर बन का लुक दिया है। आप चाहें तो ऐसे आउटफिट के साथ क्रिसमस में लॉन्ग कोट और बूट्स स्टाइल कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा टील ग्रीन कलर के जंपसूट में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उनके आउटफिट में वी-नेकलाइन और फ्रिल स्लीव्स की डिटेलिंग है, जो पूरे लुक को ग्रेसफुल बना रही हैं। इस आउटफिट के साथ प्रियंका ने मैचिंग डैगलर्स पहना है और बालों को स्लीक हेयर बन का लुक दिया है। अगर मेकअप की बात करे, तो उन्होंने न्यूड बेस मेकअप के साथ विंग्ड आईलाइनर लुक क्रिएट किया है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...