Christmas Party Look: सर्दियां आते ही छोटा हो या बड़ा सभी को क्रिसमस का इंतजार रहता है। क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां तो महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती हैं। क्रिसमस ट्री सजाने, पार्टी, डांस और अन्य एक्टिविटी में शामिल होने का क्रेज अमूमन सभी को रहता है। इस त्यौहार पर केक-पेस्ट्री जैसे कन्फेक्शनरी की ढेरों वैराइटियां चखने, अपनों के लिए तरह-तरह के गिफ्ट खरीदने का अलग ही मजा है जिसका मौका गंवाना शायद कोई नहीं चाहता होगा। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी में जा रही हैं तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना लाज़िमी है। इस तरह की पार्टी का कोई न कोई थीम या कोड होता है जो पार्टी की डेकोरेशन, ड्रेसअप और मेकअप से झलकता है, तो क्यों न आप भी क्रिसमस के रंग में रंग कर पार्टी का पूरा मजा लें।
Also read:बॉलीवुड अभिनेत्रियों के ये क्रिसमस पार्टी लुक्स करें ट्राई: Celebrities Christmas Looks
ड्रेसअप का रखें ध्यान

क्रिसमस पार्टी में आमतौर पर वेस्टर्न ड्रेस पहनी जाती हैं। लेकिन इंडियन स्टाइल फ्यूजन ड्रेसेज की अपनी अलग जगह है। गाउन, पेंट-सूट, प्लाजो, अनारकली सूट जैसी इंडियन ड्रेसेज़ में आप पार्टी में खूब जमेंगी। वैस्टर्न ड्रेस के साथ अगर आप स्टार, बैल, सेंता डिजाइन में बनी क्रिसमस बेल्ट पहनेंगी, तो यह आपके लुक दूसरों से अलग जरूर कर देगा। आप अपनी पसंद, शारीरिक बनावट और कंफर्ट को ध्यान में रख कर कोई भी ड्रेस पहन सकती हैं। दूसरों की देखादेखी ड्रेस पहनकर पार्टी का मजा किरकिरा न कर लें। कलरकोड की बात करें तो सांता क्लोज की तर्ज क्रिसमस पार्टी में ड्रेस वाइट, रेड, ग्रीन या फिर ब्लैक कलर की होती है। कोशिश करें कि आप भी क्रिसमस के रंग में रंग जाएं और अपनी ड्रेस मनपसंद रंग की पहनें।
एक्सेसरीज़ भी है जरूरी

क्रिसमस पार्टी में अपने लुक को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए एक्सेसरीज़ पहनना न भूलें। ड्रेस से मैच करती डायमंड, स्टोन, मैटल की स्टाइलिश ज्वैलरी और हाथ में मैंचिग ब्रेसलेट बहुत जंचेगी। पार्टी में क्रिसमस हैट, बिनी कैप जैसे प्रोप्स और हाथ में स्टाइलिश पर्स कैरी करेंगी तो ये चीजें निश्चय ही आपके स्टाइल को बढ़ा देंगी। बैलीज, बूट्स, लांग शूज, हाई-एंकल शूज या गम बूट क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट हैं क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ आपके लुक को परफेक्ट भी बनाते हैं।
करें नेचुरल और न्यूट्रल मेकअप

जहां तक मेकअप की बात है, क्रिसमस पार्टी के लिए डार्क या चमकीले मेकअप की जगह नाॅर्मल मेकअप ही करें। मेकअप भी क्रिसमस-थीम के हिसाब से किया जाए तो आपको ज्यादा कांफिडेंट बनाएगा। क्रिसमस लुक में आपके लिपस्टिक और नेल पेंट का कलर रेड लगाना ही बेस्ट है। ब्राउन, काॅपर, पिंक जैसे दूसरे कलर क्रिसमस की थीम से अलग हो जाते हैं। अगर आप ब्लड रेड कलर की लिप्सटिक नहीं लगाना चाहती, तो रेड कलर में मिलने वाले तकरीबन 80 शेड्स में से अपनी पसंद का कोई शेड चुन सकती हैं। इसी तरह रेड नेलपाॅलिश को डिफरेंट लुक देने के लिए इसमें क्रिसमस ट्री, स्टार, बेैल, बोज़ का नेल-आर्ट करवा सकती हैं।
आईज-मेकअप भी न्यूट्रल होना चाहिए। क्रिसमस लुक देने के लिए छोटा-सा टैटू अपनी आंखों के किनारों पर रिवर्स मेकअप से बना सकती हैं जैसे- क्रिसमस की हार्ट शेप, स्टार, बैल, क्रिसमस ट्री। इसके लिए अपने मनपसंद टैटू स्टीगर को अपनी आंखों के किनारों पर चिपकाएं। उसके ऊपर ब्राउन आई-शैडो लगाएं और उसके बाद टैटू स्टीगर को उतार दें। आई-शैडो में ग्रीन कलर का टच भी दे सकती है। इससे मेकअप में ज्यादा निखार आएगा।
बालों को दें खूबसूरत लुक

आप चाहें तो बालों को क्रिसमस के अलग-अलग कलर्स में रंग सकती है। अपनी पसंद के मुताबिक हेयर स्टाइल बना सकती हैं जैसे- ओपन, साइड फाॅल, पोनी, हाई बन। अपने हेयर स्टाइल को और आकर्षक बनाने के लिए बालों में रंग-बिरंगे या डायमंड क्लिप, साइड पिन्स, बाॅल, बैंड, बोज़ जैसी एक्सेसरीज़ लगा सकती हैं।
(आश्मिन मुंजाल , ब्यूटी एक्सपर्ट , स्टार अकेडमी, नयी दिल्ली )
