वेडिंग सीज़न के लिए अंकिता लोखंडे के ये साड़ी लुक्स है बिल्कुल परफेक्ट: Ankita Lokhande Saree Looks
अंकिता लोखंडे के साड़ी लुक्स महिलाएं शादी में ट्राई कर सकती हैं।
Ankita Lokhande Saree Looks: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे फैशन के मामले में किसी से भी कम नहीं है। उनका स्टाइल स्टेटमेंट हर महिला को पसंद आता है। इसलिए वह अक्सर उनके लुक्स को रीक्रिएट करना पसंद करती हैं। इन दिनों वो बिग बॉस के घर में अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण सुर्खियां बटोर रही है। खास तौर पर अंकिता को साड़ियों से बेहद प्यार है और वह कई मौकों पर साड़ी पहन कर अपनी दिलकश अदाएं दिखा चुकी हैं। आप भी चाहे तो अंकिता के इन ट्रेंडी साड़ी लुक्स को फंक्शन में रीक्रिएट कर सकती हैं।
Also read : वेडिंग सीज़न में पर्पल कलर के इन लहंगों को करें रीक्रिएट
फ्लोरल प्रिंट सिल्क साड़ी
अंकिता ने गोल्डन बॉर्डर वाली फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। अपने आउटफिट को उन्होंने गोल्डन बेल्ट के साथ स्टाइल किया है, जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने काली मोतियों से सजा मंगलसूत्र और सोने के कंगन पहनें हुए हैं। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।
लाल शिफॉन साड़ी
इस फोटो में लाल शिफॉन साड़ी के साथ अंकिता लोखंडे ने मैचिंग पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज़ पहना है, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने व्हाइट एंड ग्रीन कलर की स्टोन स्टडेड ज्वैलरी कैरी की है। ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने बालों में जुड़ा बनाया है। आप चाहें तो ऐसे आउटफिट के साथ सिर्फ इयरिंग्स भी पहन सकती हैं।
ग्रीन जॉर्जट साड़ी
ग्रीन कलर की जॉर्जेट की साड़ी के साथ अंकिता ने ब्लू हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है। लेयर्ड नेकपीस के साथ उन्होंने हाथों में काली चूड़ियां पहनी हुई है। विंग्ड आईलाइनर के साथ एक्ट्रेस ने अपना मेकअप बिल्कुल लाइट रखा है। माथे पर बिंदी और साइड पार्टेड के साथ खुले बाल उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
कांजीवरम साड़ी
अगर आप शादी में हैवी लुक चाहती हैं तो अंकिता से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। पर्पल कलर की कांजीवरम साड़ी में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग राउंड नेक ब्लाउज़ पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पर्पल कलर का स्टोन स्टडेड जड़ाऊ हार और इयरिंग्स कैरी किया है। मिडिल पार्टिग हेयर बन के साथ उन्होंने बालों में गुलाब के कुछ फूल लगाएं हुए हैं। आप चाहें तो बाल खुले भी रख सकती हैं।
गोल्डन कलर सिल्क साड़ी
गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी में अंकिता लोखंडे की खूबसूरती देखने लायक है। आउटफिट को उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। चोकर नेकलेस के साथ उन्होंने हाथों में कंगन पहना है। न्यूड बेस शाइनी मेकअप के साथ उन्होंने बालों में मैसी हेयर बन बनाया है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
सिल्क साड़ी
इस सिल्वर बॉर्डर वाले ब्लू सिल्क साड़ी और मैचिंग ब्लाउज़ में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लेयर्ड पर्ल नेकलेस के साथ कानों में भी लटकन वाले इयरिंग्स पहने हुए है। टिंटेड चीक्स और सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। आप अगर शादी में कुछ डिफरेंट करना चाहती है, तो बालों में जुड़ा बनाकर गुलाब के फूल लगा सकती है।
प्लीटेड साड़ी
मैरून प्लीटेड साड़ी के साथ अंकिता लोखंडे ने सेक्विन प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पहना है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने लेयर्ड पर्ल नेकलेस पेयर किया है। ग्लॉसी मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने स्मोकी आईज़ लुक क्रिएट किया है। हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।
