बच्चों के लिए इस क्रिसमस घर पर बनाएं इस तरह के कप केक, जानिए रेसिपी: Cup Cakes Recipes
Cup Cakes Recipes

बच्चों के लिए इस क्रिसमस घर पर बनाएं ये कप केक्स, जानिए रेसिपी: Cup Cakes Recipes:

आप चाहे तो कई तरह के कप केक्स भी अपने घर पर बिना ओवन के आसानी से बना सकती हैं। जिसकी रेसिपी आज हम आपको बताने वाले हैं।

Cup Cakes Recipes: बच्चों से लेकर बड़ों तक को कप केक पसंद होता है और अब तो क्रिसमस आ रहा है। ऐसे में कप केक खाना तो बनता है। अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि वह कप केक को घर पर आसानी से नहीं बना पाती हैं। क्योंकि, इसे बेक करने के लिए ओवन की जरूरत पड़ती हैं और उसका स्वाद भी बाजार जैसा बिल्कुल नहीं रहता है। जबकि, ऐसा कुछ नहीं है। आप चाहे तो कई तरह के कप केक्स भी अपने घर पर बिना ओवन के आसानी से बना सकती हैं, जिसकी रेसिपी आज हम आपको बताने वाले हैं।

Also read : मार्केट जैसा मसाला काजू घर पर कुछ मिनटों में बनाएं, जानिए रेसिपी

Cup Cakes Recipes
Chocolate Cup Cakes Recipes

दो कप मैदा
दो चम्मच शुगर पाउडर
एक चम्मच कोको पाउडर
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चम्मच सोड़ा पाउडर
एक चम्मच बटर या ऑयल
गाढ़ा दूध

चॉकलेट कप केक बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में दो कप मैदा, शुगर, कोको पाउडर, ऑयल, बेकिंग पाउडर और सोड़ा को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इन सामग्रियों में दूध डालते हुए सभी चीजों से एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। अब इस बैटर को एक कप में डालकर माइक्रोवेव में रख दें। माइक्रोवेव को 1 मिनट के लिए नॉर्मल मोड पर ही रखें। अब केक को किसी टूथ पिक से चेक करके देख लें। अगर चिपक नहीं रहा है, तो समझ जाएं कि कप केक बनकर तैयार है। अब केक पर आप चॉकलेट सीरप या पिघली हुई चॉकलेट लगा सकते हैं। बच्चों को ये रेसिपी क्रिसमस में बनाकर खिला सकती हैं।

Vannila Cup Cakes
Vannila Cup Cakes Recipes

दो कप मैदा
एक कप चीनी
एक कप बटर
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
आधा चम्मच नमक
दो अंडा
तीन कप दूध
दो चम्मच वेनिला एसेंस

वेनिला कप केक बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में मैदा, एक चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक डालें। इसे अच्छे से मिक्स करके एक बार छननी से छान लें। इसके बाद अब दूसरे बड़े बाउल में 1 कप चीनी और 1/2 कप बटर लें और हैंड ब्लेंडर से स्मूथ और क्रीमी होने तक फेंटे। अब इसमें एक अंडे को तोड़कर डालें और फिर से 5 मिनट तक फेंटे। फिर वेनिला एसेंस एक चम्मच डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें मैदा को थोड़ा थोड़ा करके डालें और अच्छे से मिलाते रहें और जब मिश्रण थोड़ा सख्त लगे तो दूध को भी डालकर अच्छे से मिक्स करें। सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। बेटर बिलकुल स्मूथ होना चाहिए, कही भी कोई गांठ या दाने नहीं बनना चाहिए।

फिर बेटर को थोड़ा स्मूथ होने तक फेंटे। कप केक का मिश्रण बनकर तैयार हैं। अब बेकिंग कप केक मोल्ड में एक चम्मच तेल डालकर चारों तरफ अच्छे से लगा लें और ऊपर से थोड़ा थोड़ा मैदा चारों तरफ छिड़क दें। अब मिश्रण को केक मोल्ड में डाल दें और माइक्रोवेव में एक मिनट के लिए बेक करें। समय पूरा हो जाने के बाद इसे बाहर निकाले और ऊपर क्रीम लगाकर गार्निशिंग करें। अब आपका कप केक तैयार हैं।

Red Velvet Cup Cakes
Red Velvet Cup Cakes Recipes

दो कप मैदा
एक कप पिसी चीनी
एक कप दूध
दो चम्मच दही
एक चम्मच कोकोआ पाउडर
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चम्मच बेकिंग सोडा
एक चम्मच जेल फूड कलर

रेड वेलवेट कप केक बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में तेल,दूध,दही एवं चीनी मिलाकर इसे अच्छे से फेट लें। इसके बाद मैदा, कोका पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा इन सभी सूखी सामग्री को एक साथ छानकर दूध वाले मिश्रण में मिक्स करें। इसमें लाल कलर भी डाल दें और मिलाकर केक का बैटर तैयार कर लें। कप केक को बेक करने के लिए केक बैटर को कप केक मोल्ड में डाले। इसे माइक्रोवेव ओवन में 180 डिग्री पर 30 मिनट बेक करें। 30 मिनट के बाद इसे चेक कर लें और बेक हो जाने के बाद इसे निकाल कर ठंडा होने दें। कप केक जब ठंडा हो जाएं, तब इन्हें बाउल से निकाल लें। आप चाहे तो गार्निशिंग करने के लिए व्हाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आपका रेड वेलवेट कप केक खाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Oreo Cup Cakes
Oreo Cup Cakes

दो कप दही
एक चम्मच रिफाइंड ऑइल
एक कप मैदा
एक कप चीनी का पाउडर
एक कप दूध
नमक
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चम्मच बेकिंग सोडा
ओरियो बिस्किट

घर में ओरियो कप केक बनाने के लिए सबसे पहले ओरियो बिस्किट को हाथ से छोटे-छोटे टुकड़ो में तोड़कर एक साइड रख ले। अब एक बाउल में रिफाइंड तेल, दो चम्मच दही और चीनी का पाउडर डालकर हैण्ड विस्कर से अच्छे से मिक्स कर ले। अब बाउल के ऊपर एक बारीक छन्नी रखकर इसमें मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर छान लें। फिर इसमें एक पिंच नमक डालकर चम्मच की मदद से इन सब चीज़ों को मिक्स करे। जब सभी सामग्रियां मिक्स हो जाएं, तब इसमें आधे कप दूध को थोड़ा-थोड़ा डालकर इसी तरह से मिक्स करते हुए गाढ़ा बेटर बना ले। उसके बाद बेटर में छोटे टुकड़ो में टूटे हुए ओरियो बिस्किट को डालकर मिक्स कर ले। अब एक भारी तली की कढ़ाई को गैस पर रख ले और इसकी तली में नमक बिछा ले।

फिर उसके बाद इसमें स्टैंड रख ले और अब आंच को मीडियम करके कढ़ाई को ढककर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने के लिए रख दे। उसके बाद कपकेक ट्रे लेकर इसमें कपकेक पेपर रख ले। अब इनमे बेटर को भर दें और बेटर को ऊपर तक ना फिल करे। 10 मिनट बाद प्री हीट कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर कपकेक ट्रे को रखकर ढक दे और अब आंच को मीडियम टू लो करके कपकेक को 15 से 20 मिनट बेक होने दे। कपकेक को बेक होने के बाद गैस को बंद कर दे।

इसके बाद फिर आप व्हिपिंग क्रीम को बीट कर ले। लेकिन, उससे पहले ओरियो बिस्किट का पाउडर बना लें। मिक्सी जार में ओरियो बिस्किट को तोड़कर डाल ले और फिर इसका फाइन पाउडर बनाकर बाउल में निकाल ले। उसके बाद क्रीम में ओरियो बिस्किट का पाउडर डालकर चम्मच से मिक्स कर ले और अब 20 सेकंड के लिए बीटर से मिक्स कर लें, जिससे क्रीम में बिस्किट पाउडर बहुत ही अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगा। फिर कप केक को कपकेक ट्रे से निकालकर रख ले। उसके बाद बीट की हुई व्हिपिंग क्रीम से कप केक को सजा लें। अब आपका कप केक तैयार हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...