घर पर मिनटों में बनाएं गाजर का अचार: Carrot Pickles Recipe
अचार के बिना खाना हमेशा अधूरा सा लगता है। इसलिए आज हम गाजर के अचार की मेजादार रेसिपी लेकर आए है।
Carrot Pickles Recipe: अचार वो चीज है जिसका नाम सुनकर मुंह में पानी आ जाता है। अचार भारतीय परिवार के खाने का एक अहम हिस्सा है। खाने की थाली अचार, दही, चटनी के बिना अधूरी सी लगती है। पूरी से लेकर पराठे तक अचार हर चीज के साथ परोसा जाता है। अचार वो चीज है जो बोरिंग सब्जी में भी जान डाल देता है। अभी सर्दियां भी शुरू हो गई है और बाजार में गाजर भी आना शुरू हो गए है। तो आप असानी से गाजर का अचार बना सकती है। अचार लगभग घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बड़े चाव से खाते है। अगर आप भी इस सर्दियों में अचार बनाने के बारे में विचार कर रही है और आपको इसकी रेसिपी सही से नहीं पता है। तो आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए है। घर पर बहुत आसानी से गाजर के अचार को तैयार करने की रेसिपी बताएंगें। जिसकी मदद से आप भी इसे घर पर बना सकती है। तो आइए जानते है।
Also read : गाजर के छिलकों की चटनी-Carrot Peels Chatni
गाजर और मिर्ची का अचार

सामग्री
- 5 गाजर
- 2 मूली
- 8-10 हरी मिर्च
- 2 चम्मच जीरा
- 3 चम्मच सरसों के बीज
- 1 चम्मच साबुत काली मिर्च
- 1 चम्मच मेथी दाना
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 कप सरसों का तेल
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच सौंफ
- 1चम्मच आमचूर पाउडर
- नमक स्वादानुसार
विधि
- अचार बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, मूली, हरी मिर्च को छिलकर अच्छे से धो लें।
- फिर सभी को पतले- पतले साइज में काटकर सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब एक गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें। अब इसमें हरी मिर्च को डालकर पहले फ्राई कर लें।
- इसके बाद हरी मिर्च के साथ गाजर और मूली को फ्राई करें।
- अक एक तरफ फिर से पैन गर्म करें। अब इसमें साबुत काली मिर्च, जीरा, मेथी, सरसों, सौंफ और खड़ा धनिया को अच्छे से रोस्ट कर लें।
- इन सभी चीजों को भूनने के बाद ठंडा कर लें। फिर इसे मिक्सर में बारीक पीस लें।
- अब फ्राई किए हुए मूली, गाजर और हरी मिर्च में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और अजवाइन को मिलाए।
- फिर इसमें मिक्सी में पीसा हुआ मसाला भी मिला लें। अब इसे एक शीशे के डिब्बे में रखें
- इसके बाद इसमें अचार के हिसाब से तेल मिलाए और 4 से 5 दिन की धूप दिखा लें।
- तैयार है आपका गाजर और मिर्ची का अचार। आप इसे रोटी, पराठा और चावल के साथ सर्व कर सकते है।
गाजर का मीठा अचार

सामग्री
- 3 किलो गाजर
- 3 चम्मच घिसा हुआ अदरक
- 3 चम्मच घिसा हुआ लहसुन
- 2 प्याज
- 1 कटोरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 कटोरी गरम मसाला
- 2 कप तेल
- 500 ग्राम गुड़
- 2 कप सिरका
- नमक स्वादानुसार
विधि
- अचार बनाने से पहले गाजर को छिलकर अच्छे से धो लें और फिर इसे पतला और लंबे साइज में काट लें।
- अब गैस पर एक पतीले में पानी गर्म करके इसमें नमक और गाजर को डालें और इसे पकने दें।
- जब गाजर हल्का पक जाए तो गाजर को पानी से निकालकर एक कपड़े पर सूखने के लिए रख दें।
- इसके बाद एक पैन में पानी डालकर इसमें गुड़ को पिघलने के लिए छोड़ दें।
- गुड़ जब अच्छे से पिघल जाएं तो इसमें सिरका मिला लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें।
- जब ये पक जाए तो इसमें नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें और इसमें कटे हुए गाजर को मिला लें।
- अब एक कांच के जार में इसे डालकर 4 से 5 दिन की धूप दिखा लें।
- तैयार है आपका मीठा गाजर का अचार।
