सुनैना

8 तरह के लोकप्रिय पराठे और उनमें कितनी कैलोरी होती हैं

Food

स्टफ्ड पराठे ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं, जो नाश्ते के लिए परफेक्ट डिश है, तो चलिए जानें इन पराठो में कितनी  कैलोरी होती हैं।

एक प्लेन पराठे को अधिक परतों और बनावट के साथ दिलचस्प बनाया जा सकता है। इसमें लगभग 250 कैलोरी होती हैं।

प्लेन पराठा

आलू का पराठा मैश किए हुए आलू और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें लगभग 300 कैलोरी होती हैं।

आलू पराठा

प्याज का पराठा टमाटर, धनिया, प्याज और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें लगभग 277 कैलोरी होती हैं।

प्याज पराठा

मूली का पराठा मूली को घिसकर इसका पानी अलग कर के इसमें मसाले मिलाकर बनाया जाता है। इसमें लगभग 310 कैलोरी होती हैं।

मूली पराठा

पनीर के पराठे में पनीर को कद्दूकस करके भर सकती हैं, या प्रोसेस्ड चीज भी डाल सकती हैं। इसमें लगभग 265 कैलोरी होती हैं।

पनीर पराठा

दाल का पराठा दाल और साबुत गेहूं के आटे के अनोखे मेल से तैयार किया जाता है। इसमें लगभग 148 कैलोरी होती हैं।

दाल पराठा

गोभी का पराठा कद्दूकस की हुई फूलगोभी और मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इसमें लगभग 182 कैलोरी होती हैं।

गोभी पराठा

सत्तू का पराठा भुनी हुई चना दाल, भुना हुआ बेसन और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें लगभग 350 कैलोरी होती हैं।

सत्तू पराठा

Craving For Food-कहीं आपको भी तो नहीं होती खाने की तीव्र इच्छा