मैं बिहार की एक साधारण सी लड़की हूं। मेरी शादी को 6 महीने हुए हैं। शादी के बाद पहली बार मैं अपने पति व परिवार वालों के साथ होटल गई थी। वहां मेरे पति ने मुझे पिज्जा खिलाया, उसके बाद सबने रोटी व सब्जी भी खाई। मैं पढ़ी-लिखी हूं, पर शादी के पहले होटल कभी नहीं गई थी। खाना खाने के बाद वेटर एक कटोरे में गरम पानी और नींबू लेकर आया। मैंने हॉट एंड सॉर सूप के बारे में बहुत सुना था, तो गरम पानी में नींबू देखकर मेरे मन में यही आया कि हॉट यानी गरम और सॉर का मतलब खट्टा तो यह हॉट एंड सॉर सूप ही होगा। मैं उसे पीने लगी और सभी उसमें हाथ धोने लगे। जैसे ही सबने मुझे देखा मुझ पर हंसने लगे। तभी मेरे पति ने मुझे बताया कि यह हाथ धोने के लिए होता है, पीने के लिए नहीं। यह सुनकर मैं शर्म से लाल हो गई।
ये भी पढ़ें-
