Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष-
कोई विशेष कार्य सम्पन्न होगा। आप जिस काम के लिए ज्यादा प्रयासरत थे, वह इस समय पूर्णता को प्राप्त हो सकता है। मेहनत का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में मनचाही प्रगति होगी।
वृषभ-
आपको कोई भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचा सकता है। कोई बड़ा कार्य करने से पहले या कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर गम्भीरता से सोच-विचार अवश्य करें। पेट संबंधी समस्या सामने आएगी।
मिथुन-
का आरम्भ अशुभ रहेगा। कार्य में बाधा रहेगी। बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उन पर चिकित्यकीय खर्च हो सकते है।
कर्क-
अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को तय करेंगे और प्राथमिकताओं को भी निर्धारित करेंगे व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी तैयारी से धावा बोल देंगे। स्वास्थ्य संबंधी पीड़ा रहेगी। कुछ विवाद या मुकदमे आदि का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आपकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आएगी।
सिंह-
एक अच्छे समय की शुरूआत होगी। पेशे के अनुसार प्रकाशन, मीडिया से सम्बन्धित काम, आयात-निर्यात, विदेशी व्यापार सभी कुछ आपके अनुकूल होगा। विभिन्न पहलुओं पर संवाद आपकी विशिष्टता होगी।
कन्या-
स्वास्थ्य उत्त्म रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परंतु इस समय आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। आप बात-बात पर क्रोध करेंगे तथा सन्तति पक्ष से आप चिन्तित रहेंगे।
तुला-
इस समय बुद्धिमत्तापूर्वक व धैर्य से काम लें। आय के साधनों में वृद्धि के उपाय कारगर होंगे। आप ऐशो-आराम के साधनों पर खुलकर खर्च करेंगे। विद्यार्थी वर्ग पहले से बेहतर कर पाएंगे। इनका ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा।
वृश्चिक-
आपका प्रभाव व पराक्रम आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ जायेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिल सकती है। व्यापार में कोई बड़ा आॅर्डर आपको प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों मंे फिलहाल हाथ थोड़ा तंग रह सकता है।
धनु-
विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। शोध, अनुसंधान की प्रवृत्ति रहेगी। रूपयों-पैसों के मामले में किसी पर विश्वास नहीं करें। नैतिकता से जुड़े मसले ध्यान आकर्षित करेंगे। कुछ विशेष कार्यों को सम्पन्न कर सकते है।
मकर-
‘आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया’ वाली कहावत चरितार्थ होगी। पैसा जितनी तीव्रता से आएगा, उतनी तीव्रता से खर्च भी हो जाएगा। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र, रिश्तेदार या परिचित के साथ अनहोनी हो सकती है। बुद्धिमत्ता व विवेक से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिससे शत्रु व विरोधी भी आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे। घर में कोई नवीन सामग्री की खरीद-फरोख्त होगी। सामाजिक जीवन का दायरा बढ़ेगा।
कुंभ-
पैसों की आवक होगी। विरोधी परास्त होंगे। आप दोगुने जोश और उत्साह से प्रत्येक काम को निपटाएंगे। विपरीत लिंगी व्यक्ति का साथ आपकी उन्नति में सहायक बनेगा।
मीन-
आप अपनी क्षमताओं व येाग्यताओं का भरपूर इस्तेमाल व प्रयोग करेंगे, उसका यथोचित लाभ भी आपको प्राप्त होगा। महिलाओं को पारिवारिक मामलों वांछित सफलता की प्राप्ति होगी।
