सामग्री:

आलू- 6, कालीमिर्च पाउडर – 1/2 पाउडर, आमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच, गरम मसाला – 1/2 चम्मच, तलने के लिए देशी घी और स्वादानुसार सेंधा नमक।

विधि

1. आलू को छीलकर लम्बाई में और मोटे टुकड़ों में काट लें। 
2. फ्रिज के ठंडे पानी में उन आलू के टुकड़ों को ठंडा करने के लिए 1 घंटे के लिए रख दें। 
3. पानी से निकालने के बाद इन्हें साफ और सूती कपड़े में रखें और इसका पूरा पानी सोख जाने दें। 
4. अब कढ़ाई में शुद्ध देशी घी डालकर इन आलुओं को फ्राई करें।
5. जब ये आलू सुनहरे हो जाएं तो इन्हें निकाल कर नैपकीन में रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल सोख ले।
6. अब इसके ऊपर सारे मसाले और नमक छिड़क कर अच्छे से मिला लें। 
7. तैयार है आपका स्वादिष्ट और क्रंची फ्रेंच फ्राईज, इसे दही या इमली की या खट्टी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े-

व्रत में ट्राई करें ये टेस्टी घीया की बर्फी

व्रत में बनाएं नारंगी कच्चे केले के कोफ्ते

नवरात्र में बनाएं टेस्टी साबूदाना खिचड़ी