जी हां, देश-दुनिया की खबर लेनी हो या किसी चीज के बारे में जानकारी चाहिए, सबसे पहले लोग गूगल का रूख करते हैं। अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको बता दें कि आज गूगल का 21वां बर्थडे हैं। साल 1998 में सर्च इंजन के तौर पर सामने आया गूगल आज लोगों की लाइफ स्टाइल का अहम हिस्सा बन गया है। वैसे गूगल के जरिए तोआप बहुत सारी चीजों के बारे में जानती हैं, पर क्या आप गूगल के बारे में कुछ जानती हैं। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं गूगल से जुड़े कुछ खास रोचक तथ्य…
1 गलती से पड़ा गूगल नाम
दरअसल, गूगलGeogleनाम स्पेलिंग की गलती के चलते पड़ा। असल में हुआ ये था कि गूगल के संस्थापक इसका नामGoogolरखना चाहते थें, जिसका मतलब होता है एक बहुत बड़ी संख्या जिसमें 1 से लेकर 100 शून्य लगते हैं। पर स्पेलिंग मिस्टेक के चलते डोमेन रजिस्टर करते वक्त येGeogleहो गया, जो फिर बदला नहीं गया।
2 हर सप्ताह गूगल खरीदता है एक कम्पनी
आकड़ों की माने तो 2010 के बाद से गूगल ने औसतन हर सप्ताह कम से कम एक कम्पनी खरीदी है।
3 गूगल के हेड ऑफिस में काम करती हैं 200 बकरियां
जी हां, सुनने में ये आपको अजीब लग सकता है कि इतने बड़े संस्थान में बकरियों का क्या काम, पर ये सच है। असल में गूगल, अपने ऑफिस कैम्पस के लॉन की घास साफ करने के लिए मशीनों का इस्तेमाल नहीं करता। क्योंकि मशीनों से निकलने वाले धुंए और शोर से वहां के कर्मचारियों को परेशानी होती है। ऐसे में गूगल ने 200 के लगभग बकरियां पाल रखी हैं, जो कि लॉन का घास खाती रहती हैं।
4 आकड़ो की माने तो प्रति सेकेंड गूगल पर 60,000 से अधिक सर्च किए जाते हैं।
5 वहीं गूगल प्रति सेकेंड 1,30,900 रूपए की कमाई करता है।
ये भी पढ़ें-
आखिर क्यों ट्रेन के पीछे X का निशान होता है?
Daughter’s Day 2019: इस साल इन बेटियों ने बढ़ाया देश का मान
जानिए दुनिया के कौन से ऐसे देश हैं जहां आधी रात में भी चमकता है सूरज
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
