March 2026 vrat tyohar
March 2026 vrat tyohar

Overview: मार्च 2026 में त्योहारों की झड़ी, होली, नवरात्रि और नववर्ष सब इसी महीने

मार्च 2026 में होली, चैत्र नवरात्रि, राम नवमी और हिंदू नववर्ष सहित कई प्रमुख पर्व पड़ेंगे। साथ ही सूर्य-शुक्र के गोचर से धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महीना बेहद खास रहेगा।

March Festival 2026: मार्च 2026 महीने की शुरुआत होते ही पर्व-त्योहारों की झड़ी लग जाएगी। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेगें। होली के रंगों के साथ महीने की शुरुआत होगी और इसके बाद नवरात्रि और राम नवमी जैसे पर्व आएंगे। हिंदू नववर्ष, पोंगल और गुड़ी पड़वा भी मार्च में रहेंगे। हालांकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण रहेगा और इस दिन होलाष्टक समाप्त होगा। लेकिन 3 मार्च के बाद त्योहारों की लाइन लग जाएगी। इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से मार्च 2026 को बेहद महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है। यदि आप अभी से अपनी तैयारी पूजा, व्रत और त्योहारों की योजना बनाना चाहते हैं, तो नीचे तारीखों के साथ विस्तृत जानकारी है, जिससे आपको काफी सहायता होगी।

मार्च 2026 व्रत-त्योहारों की सूची और तिथियां

March Festival List 2026
March Festival List 2026

1 मार्च (रविवार) – रवि प्रदोष व्रत
2 मार्च (सोमवार)- फाल्गुन चौमासी चौदस
3 मार्च (मंगलवार)- चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा और होलिका दहन
4 मार्च (बुधवार)- होली
5 मार्च (गुरुवार)- होली भाई दूज
6 मार्च (शुक्रवार)- भालचंद्र गणेश संकष्टी व्रत
8 मार्च (रविवार)- रंग पंचमी
10 मार्च (मंगलवार)- शीतला सप्तमी
11 मार्च (बुधवार)- शीतला अष्टमी, बसोड़ा
14 मार्च (शनिवार)- खरमास आरंभ
15 मार्च (रविवार)- पापमोचनी एकादशी
16 मार्च, सोमवार- सोमवार प्रदोष व्रत
17 मार्च (मंगलवार)- वारुणी पर्व, शिव चतुर्दशी व्रत (मासिक शिवरात्रि)
18 मार्च (बुधवार)- दर्श अमावस्या
19 मार्च (गुरुवार)- गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि शुरू,हिंदू नववर्ष 2083 शुरू
20 मार्च (शुक्रवार)- सिंधारा दोज, चेटीचंड, झूलेलाल जयंती
21 मार्च (शनिवार)- गणगौर तीज
22 मार्च (रविवार)- विनायकी चतुर्थी
24 मार्च (मंगलवार)- चैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि
25 मार्च (बुधवार)- चैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि
26 मार्च (गुरुवार)- चैत्र नवरात्रि दुर्गाष्टमी, महाष्टमी व्रत
27 मार्च (शुक्रवार)- श्रीराम नवमी व्रत
29 मार्च (रविवार)- कामदा एकादशी
30 मार्च (सोमवार)- प्रदोष व्रत
31 मार्च (मंगलवार)- महावीर स्वामी जयंती

मार्च 2026 महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार

March 2026 important festival calendar
March 2026 important festival calendar

होलिका दहन- होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत और पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च को रहेगा। इससे पहले सूतक काल रहेगा, इसलिए पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पहले और दौरान कुछ नियमों का पालन किया जाता है। यह ग्रहण खास तौर पर भारत में भी दिखाई देगा।
होली- होली (रंगवाली होली/धुलंडी) का मुख्य दिन। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और रंगों, प्रेम और उल्लास से मनाया जाता है।
चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष- मार्च का एक बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व चैत्र नवरात्रि है, जो नव वर्ष, शक्ति और भक्ति का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि नौ दिनों तक चलती है जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
राम नवमी- 26 मार्च को राम नवमी का पर्व, जो भगवान श्री राम के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, रामायण का पाठ करते हैं और भक्ति गीत गायन करते हैं।

मार्च में किन बदलेगी ग्रहों की चाल

March 2026 Grah Gochar
March 2026 Grah Gochar

शुक्र गोचर- शुक्र ग्रह का गोचर मीन राशि में होगा। शुक्र 2 मार्च 2026 को 01 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे।
सूर्य गोचर- सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं। मार्च में सूर्य का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। सूर्य 15 मार्च को 01 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र गोचर- मार्च में शुक्र की चाल में दो बार बदलाव आएगा। 2 मार्च के बाद 26 मार्च की सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर शुक्र का गोचर मेष राशि में होगा।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...