फेस्टिवल्स स्पेशल
हमारी भारतीय संस्कृति में उत्सव का बड़ा महत्व है। जिंदगी में खुशियों की बहार लाने वाले ये उत्सव हमारे सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को भी प्रगाढ़ बनाने में बहुत सहायक होते हैं। उत्सव शब्द में ‘उत का भाव उत्कृष्ट से है और ‘सव अर्थात यज्ञ। उत्कृष्ट यज्ञ को उत्सव कहा गया है। उत्सव में दुख को भूलने और खुशियां मनाने का भाव समाया है। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि अगर लंबा जीवन जीने की चाहत है तो कभी भी एक जैसा काम नहीं करना चाहिए। उसमें कुछ नवीन और परिवर्तन भी जरूरी होता है, जो हमारे त्योहार व उत्सव हमें देते हैं। इन त्योहारों व उत्सवी माहौल में हर इंसान उत्साह और उमंग से भरा हुआ नजर आता है। उत्सवी माहौल की खुशियों में रंग भरने के लिए लोग पार्टी का आयोजन करते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ करनें की तमन्ना अगर आपने पाल रखी है तो जनाब थोड़ी प्लानिंग करके पार्टी का आयोजन करें ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानियों से दो-चार ना होना पड़े।

गेस्ट लिस्ट तैयार करें
जब आपने सोच ही लिया है कि आपको पार्टी करनी है तो सबसे पहले उन लोगों की लिस्ट तैयार करें जिनको पार्टी में बुलाना है। लिस्ट पूरे परिवार वालों के साथ बैठ कर बनाएं। एक नोट पैड या डायरी में उनका नाम लिखें। लिस्ट बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप पार्टी में मेहमानों को विद फैमिली बुला रहे हैं या फिर सिर्फ फ्रेंडस को। उसके हिसाब से लिस्ट तैयार करें ताकि आपको पता चल सके कि आप जितनी गैदरिंग चाहते हैं उससे ज्यादा तो लोग नहीं हो रहे।

सामान की लिस्ट बनाएं
पार्टी के लिए क्या-क्या सामान की जरूरत पड़ेगी पहले उनकी लिस्ट बना लें। सामान की लिस्ट अकेले नहीं परिवार में सभी के साथ बैठकर बनाएं ताकि आप कुछ लिखना भूलें नहीं। लिस्ट बनाने के बाद एक बार उसे चेक जरूर करें ताकि जो सामान लिस्ट में छूट गया है आप उसे दोबारा लिखवा सकें। लिस्ट बनने के बाद सारा सामान एक ही दिन खरीदकर ले आएं। ऐसा करने से आपको बार-बार बाजार जाने की नौबत नहीं आएगी और आप बाकी कामों को पूरा समय दे पाएंगे।

वैन्यू डिसाइड करें
लिस्ट बनने के बाद वैन्यू तय करें कि आपको पार्टी कहां करनी हैं। अगर गेस्ट ज्यादा हैं तो पार्टी कहीं बाहर रखें, यदि सिर्फ परिवार के सदस्य हैं तो पार्टी का वैन्यू घर पर ही रखें। वैन्यू की प्लानिंग करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि वैन्यू में क्या-क्या चीजें उपलब्ध हैं ताकि आने वाले गेस्ट को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। अगर आपको वैन्यू में कोई भी संदेह हो तो पहले सारी जानकारी लें। अपने बजट को ध्यान में रख कर वैन्यू फाइनल करें।

इन्विटेशन बनाएं
गेस्ट लिस्ट और वैन्यू तय होने के बाद बारी आती है इन्विटेशन की, जो पार्टी में बहुत महत्व रखता है। इसलिए इस पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्विटेशन का मैटर बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह ऐसा होना जिसको पढऩे में और समझने में किसी को किसी भी तरह की दिक्कत ना आएं। कोशिश करें कि मैटर ज्यादा लंबा ना हो, कम शब्दों में ऐसे मैटर का चुनाव करें, जो दिल में उतर जाए।

मेल या व्हाटसएप करें इनवाइट्स
आज समय की कमी के चलते रिश्तेदारों के घर जाकर इन्विटेशन देना बहुत मुश्किल होता हैं इसलिए आप पार्टी के इन्विटेशन को मेल या व्हाटसएप कर दें। अगर आपके पास समय है और आप व्यक्तिगत रूप से खुद जाकर रिश्तेदारों को बुलावा देना चाहते हैं तो आप एक दिन सिर्फ इसी काम के लिए निकालें।

मैन्यू प्लान करें
पार्टी के खाने में क्या-क्या होगा उसकी प्लाङ्क्षनग परिवारवालों के साथ मिलकर कर लें। अगर आपने कोई थीम पार्टी का आयोजन किया हैं तो उसके अनुरूप प्लानिंग करें। मैन्यू सबको ध्यान में रख कर बनाएं। अगर कुछ लोग खानेपीने वाले हैं तो उनका ध्यान रख कर अलग से इंतजाम करें। खाने में ढेर सारी वैरायटी रखने व शोबाजी करने से बेहतर है कि कम में अच्छा करने की कोशिश करें। मैन्यू तय करते समय अपने बजट को दिमाग में जरूर रखें ताकि पाटी के बाद आपका बजट ना बिगड़ जाए।

गिफ्ट तय करें
कहते हैं कि गिफ्ट भावनाओं को दर्शाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी में आए मेहमानों को क्या गिफ्ट देना है, इसकी भी प्लाङ्क्षनग पहले से करें। कोशिश करें कि मेहमानों की पर्सनॉलिटी के अनुरूप गिफ्ट खरीदें, पर बजट को ध्यान में रखकर। जिस शॉप से गिफ्ट ले रही हैं, कोशिश करें कि वहीं से गिफ्ट की पैकिंग भी करवा लें। अगर आप एक जगह से सारे गिफ्ट ले रही हैं तो आपको कुछ डिस्काउंट भी मिल जाएगा। गिफ्ट पार्टी वैन्यू पर ऐसी जगह रखें जहां से आप लोगों को आसानी से दे सकें।

मेहमानों को बनाएं खास
अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहमाननवाजी की तारीफ हर कोई करे तो पार्टी में आने वाले सभी मेहमानों को एकसमान तवज्जो दें। ऐसा बिल्कुल ना हो कि आप सिर्फ अपने परिवारवालों के साथ बैठे रहें। सभी मेहमानों को व्यक्तिगत रूप से अटैंड करें और जाते समय सभी को गिफ्ट देकर पार्टी में आने के लिए शुक्रिया जरूर कहें। एक बात का ध्यान रखें कि कोई भी पार्टी तभी सफल मानी जाती है जब पार्टी में आया हर मेहमान आपकी मेहमाननवाजी से खुश होकर घर जाए। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो 100 प्रतिशत आपकी पार्टी मेहमानों की यादों में बस जाएगी। 

डेकोरेशन करें  

पार्टी का डेकोरेशन कैसा होगा, इस पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। अगर आप घर से बाहर पार्टी कर रही हैं तो वैन्यू वाले आपको डेकोरेशन की जानकारी देते हैं। पर यदि आप घर पर पार्टी कर रही हैं तो डेकोरेशन के साथ-साथ कई जिम्मेदारी आपके कंधों पर होती है। इसलिए कोशिश करें कि बहुत हैवी डेकोरेशन करने से बचें और बैलून व फूलों से घर को सजाएं, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। डेकोरेशन में पैसा लगाने से अच्छा है कि उन रुपयों को आप कहीं और इस्तेमाल करें।

एक्टिविटी प्लान करें
पार्टी में जब तक मौज-मस्ती ना हो पार्टी फीकी लगती हैं। पार्टी में रंग भरने के लिए कुछ एक्टिविटी जरूर रखें। एक्टिविटी आप अपनी पसंद के अनुरूप रखें। फिर चाहे हो गेम हो, डांस हो या फिर गाना। इवेंट ऑर्गेनाइजर्स के पास ढेरों फनी एक्टिविटी होती हैं, जिसको वो पार्टी में आपकी पसंद के अनुरूप करवाते हैं। हां, इसमें खर्च ज्यादा होता है, पर आप अपने बजट के अनुसार कोई भी एक्टिविटी कम से कम रुपये में ह्रश्वलान कर सकती हैं।