Dresses
Diwali Dresses Credit: Istock

Overview: इस दिवाली गाला गाउन के साथ ये स्टाइलिश ड्रेसेस भी रहेंगी ट्रेंड में, जानें

दिवाली के लिए स्टाइलिश के साथ पारंपरिक परिधानों का चुनाव किया जा सकता है। ये आपके उत्‍सव और खूबसूरती को चार चांद लगा सकते हैं।

Trendy Diwali Dresses: भारत त्‍योहारों और उत्‍सवों का देश है। वैसे तो यहां कई त्‍योहार मनाए जाते हैं लेकिन दिवाली उसमें से सबसे लोकप्रिय और चमकदार उत्‍सव है। यह त्योहार भगवान राम की वापसी, माता लक्ष्मी की पूजा और भाई दूज के आपसी बंधन की भावनाओं को जगाता है। दीयों की रोशनी से लेकर शानदार सजावट, स्वादिष्ट मिठाइयों और आतिशबाजी की चमक दिवाली को खूबसूरत बनाती है। इस बीच हम दिवाली के आउटफिट को भूल सकते हैं, जो उत्सव के माहौल को और निखारते हैं। दिवाली के मौके पर हर साल कुछ चीजें ट्रेंड में शामिल होती हैं तो कुछ आउट ऑफ फैशन। तो चलिए जानते हैं इस दिवाली ट्रेंड में क्‍या शामिल हुआ है जो आपको स्‍टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक दे सकता है।

सदाबहार साड़ियां

Trendy Diwali Dress-दिवाली पर पहने ट्रेंडी ड्रेसेस
Evergreen sarees

साड़ी एक सदाबहार परिधान है। चाहे आप 20 साल की हों या 60 की, यह भारतीय पारंपरिक परिधान हर पीढ़ी को अपनी ओर आकर्षित करता है। साड़ियां उत्‍सवों के लिए एकदम परफेक्‍ट विकल्‍प है। सिल्क, जॉर्जेट, ऑर्गेंजा, खादी, वेलवेट और लिनन जैसे अनगिनत विकल्पों के साथ, साड़ियां सुंदरता और आराम का अनूठा संगम प्रदान करती हैं। त्योहार के खुशनुमा माहौल के साथ तालमेल बिठाने के लिए चटकीले रंगों और कंट्रास्ट ब्लाउज का चयन करें। पीला, गुलाबी, लाल और हरा जैसे रंग विशेष रूप से उत्सव में चार चांद लगा सकते हैं। चाहे बारीक कढ़ाई हो या बोल्ड प्रिंट्स  साड़ी आपके लुक को और अधिक खास बना सकती है।

गाला गाउन

आज के आधुनिक फ्यूजन गाउन आराम, शैली और उत्सव का शानदार मिश्रण हैं। साटन, वेलवेट, सिल्क से लेकर कॉटन तक,  कई अनगिनत विकल्प हैं, जो दिवाली पार्टी के लिए आइडियल हैं। आर्टिस्टिक डिजाइन, प्रिंट्स और फ्रिल्स के साथ गाउन को आप ग्लैमरस और आरामदायक लुक दे सकते हैं। चाहे आप किसी पार्टी में जा रहे हों या परिवार के साथ उत्सव मना रहे हों, एक स्टाइलिश गाउन आपको शाही अंदाज देगा।

अस्‍सी कली का अनारकली

दिवाली पर पहने ट्रेंडी ड्रेसेस
Anarkali suit Credit: Istock

अनारकली एक ऐसा परिधान है जो हर किसी पर सूट करता है। यह शाही परिधान दिवाली के लिए एकदम परफेक्‍ट हो सकता है। जॉर्जेट, सिल्क और नेट जैसे कपड़ों में उपलब्ध अनारकली, जरी वर्क, हैंडप्रिंट और ब्लॉक प्रिंट्स से सजी होती हैं, जो आराम और विविधता का संयोजन हैं। अस्‍सी कली का अनारकली युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है, जिसमें अनूठे कट्स और कपड़ों का मिश्रण देखने को मिलता है। अनारकली सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि उत्‍सव के कई रंगों का मिश्रण है।

पारंपरिक लहंगे

लहंगे भारतीय पारंपरिक परिधानों का एक अभिन्न हिस्सा हैं, जो दिवाली उत्सव के साथ जुड़ी भव्यता का प्रतीक हैं। विभिन्न क्षेत्रीय शैलियों में उपलब्ध लहंगे हमेशा प्रभावित करते हैं। इस दिवाली लहंगे का विकल्‍प आपके उत्सव में वैभव जोड़ता है और बोल्‍ड लुक दे सकता है।  ये उन लोगों के लिए आइडियल हो सकता है जो फैशन में बोल्ड स्टेटमेंट देना चाहते हैं। चाहे भारी कढ़ाई हो या सादगी भरी शालीनता, लहंगे उत्सवी माहौल को और बढ़ाते हैं।

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

जो लोग परंपरा के साथ स्‍टाइल को कैरी करना चाहते हैं वह इंडो-वेस्‍टर्न आउटफिट का चुनाव कर सकते हैं। ये लुक्स खास तौर पर युवाओं में लोकप्रिय हैं, जो दीवाली के लिए पारंपरिक परिधान को आधुनिक शैली के साथ जोड़ते हैं। चाहे वह स्कर्ट के साथ ट्यूनिक हो या पारंपरिक कढ़ाई वाला जंपसूट, ये आउटफिट परंपरा और आराम का मिश्रण हैं, जो दीवाली जैसे उत्सवों के लिए आदर्श हैं।