Bridal Facial Technique: ब्राइडल फेशियल में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न तकनीक शादी से पहले त्वचा को गहराई से साफ, हाइड्रेट और पोषित करके प्राकृतिक चमक देती है। इसे सही समय, सही तकनीक और विशेषज्ञ की देखरेख में ही करवाएं।
आजकल दुलहनों के बीच ब्राइडल फेशियल तकनीकें बेहद लोकप्रिय हो रही हैं। ये तकनीकें केवल चेहरे की गहराई तक सफाई ही नहीं करतीं, बल्कि स्किन को पोषण और नई एनर्जी भी देती हैं। आज इस लेख में हम दिल्ली स्थित 9 म्यूजेज क्लिनिक की फाउंडर और सीएमडी डॉ. गीता ग्रेवाल की मदद से जानेंगे कि कौन सी ब्राइडल फेशियल तकनीक आजकल सबसे अधिक ट्रेंड में हैं, उनके
फायदे क्या हैं और शादी से पहले उन्हें करवाने का सही समय कौन-सा है। ट्रेंडिंग ब्राइडल फेशियल तकनीकें-
एलईडी फेशियल: रोशनी से निखरती त्वचा
क्या है: एलईडी फेशियल में अलग-अलग रंग की लाइट का उपयोग करके त्वचा की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाता है। लाल रोशनी कोलेजन उत्पादन बढ़ाती है, नीली रोशनी बैक्टीरिया को मारकर एक्ने कम करती है और हरी रोशनी पिगमेंटेशन को
हल्का करती है।
फायदे
1. झुर्रियों और महीन रेखाओं में कमी।
2. एक्ने और पिंपल्स को नियंत्रित करना।
3. स्किन टोन समान करना और प्राकृतिक चमक लाना।
4. यह दर्द रहित और नॉन-इनवेसिव प्रक्रिया है।
कब कराएं: शादी से कम-से-कम 4-6 हफ्ते पहले शुरू करना चाहिए और बीच-
बीच में 3-4 सिटिंग्स लेना बेहतर रहता है।
2.कोलैजन फेशियल: स्किन की लोच और जवानी बनाए रखने का उपाय
क्या है: कोलैजन फेशियल में खास मास्क और सीरम का प्रयोग होता है, जो त्वचा को
भीतर से कोलैजन प्रदान करता है और उसके उत्पादन को उत्तेजित करता है।
फायदे
1. स्किन की कसावट और लोच बढ़ती है।
2. झुर्रियों और ढीली त्वचा में सुधार।
3. लंबे समय तक चलने वाला ग्लो।
4. शादी के बाद भी स्किन हेल्दी और फ्रेश बनी रहती है।
कब कराएं: कम-से-कम 2-3 महीने पहले शुरू करना सही रहता है ताकि 2-3 सिटिंग्स
से बेहतर परिणाम मिल सकें।
3.इंजेक्टेबल हाइड्रेशन ट्रीटमेंट: नमी से दमकती स्किन

क्या है: इसे अक्सर स्किन बूस्टर इंजेक्शन भी कहा जाता है। इसमें हायालुरोनिक एसिड जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा की गहरी परतों में इंजेक्ट किए जाते हैं। यह एसिड पानी को पकड़कर रखता है और त्वचा को भीतर से हाइड्रेटेड बनाता है।
फायदे
- स्किन में तुरंत नमी और चमक आती है।
- महीन रेखाओं और ड्रायनेस में कमी।
- मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।
- शादी के दिन प्राकृतिक ड्यूई लुक मिलता है।
कब कराएं: शादी से 1-2 महीने पहले करवाना आदर्श है, ताकि परिणाम प्राकृतिक
दिखें और स्किन को रिकवरी का समय मिले।
4.ग्लाइकोलिक पील: गहराई से क्लीन और ब्राइट त्वचा
क्या है: ग्लाइकोलिक एसिड एक प्रकार का अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (॥) है, जिसे त्वचा पर हल्की परत में लगाया जाता है। यह त्वचा की ऊपरी डेड सेल्स को हटाकर नई स्किन को बाहर लाता है।
फायदे
1. डार्क स्पॉट, पिगमेंटेशन और झाइयों में कमी।
2. स्किन स्मूद और सॉफ्ट हो जाती है।
3. एक्ने के निशान हल्के होते हैं।
4. शादी से पहले चेहरे पर इंस्टेंट ब्राइटनेस आती है।
कब कराएं: शादी से 4-6 हफ्ते पहले कराना उचित है ताकि स्किन पर हल्की
लालिमा या पीलिंग ठीक हो जाए।
5.हाइड्रा फेशियल: गहरी सफाई और हाइड्रेशन का मिश्रण

क्या है: हाइड्रा फेशियल एक ऐसी तकनीक है, जिसमें मशीन की मदद से त्वचा की गहरी परतों को क्लीन किया जाता है और साथ ही पोषक सीरम डाला जाता है। यह प्रक्रिया तीन स्टेप्स में होती है, क्लेंजिंग, एक्सफोलिएशन और हाइड्रेशन।
फायदे
1. पोर्स की गहरी सफाई और ब्लैकहेड्स हटाना।
2. इंस्टेंट ग्लो और मुलायम त्वचा।
3. हाइड्रेशन से मेकअप लंबे समय तक टिकता है।
हर स्किन टाइप पर सुरक्षित, यहां तक कि संवेदनशील त्वचा पर भी।
कब कराएं: शादी से 2-3 हफ्ते पहले कराना आदर्श है। 1-2 सिटिंग्स काफी होती है।
6.ऑक्सीजन फेशियल: ताजगी और ऑक्सीजन की शक्ति
क्या है: ऑक्सीजन फेशियल एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें त्वचा की ऊपरी परत पर उच्च दबाव से ऑक्सीजन और पोषक सीरम पहुंचाए जाते हैं। यह प्रक्रिया त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने, कोलैजन उत्पादन बढ़ाने और तुरंत निखार देने के लिए जानी जाती है।
फायदे
1. त्वचा को तुरंत ताजगी और ग्लो मिलता है।
2. कोलेजन बनने से त्वचा टाइट और जवां दिखती है।
3. मेकअप के नीचे स्मूद बेस तैयार करता है।
4. थकी और डल स्किन को रिफ्रेश करता है।
कब कराएं: शादी से 4-5 दिन पहले यह फेशियल आदर्श माना जाता है, क्योंकि इसका असर तुरंत दिखता है और कई दिनों तक टिकता है।
7.आयुर्वेदिक हर्बल फेशियल: परंपरा और प्रकृति का मेल
क्या है: यह फेशियल सदियों पुराने आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें नीम, हल्दी, चंदन, गुलाबजल, एलोवेरा और केसर जैसे जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक अवयवों का इस्तेमाल किया जाता है।
फायदे
1.त्वचा को भीतर से शांत और संतुलित करना।
2.स्किन एलर्जी या इरिटेशन को कम करना।
3.लंबी अवधि तक स्वस्थ और दमकती त्वचा।
4.पूरी तरह नेचुरल और साइड-इफेक्ट फ्री।
कब कराएं: शादी से 1-2 महीने पहले नियमित रूप से 2-3 सिटिंग्स लेना बेहतर रहता है।
8.फ्रूट एंजाइम फेशियल: प्राकृतिक फलों से निखार

क्या है: इस फेशियल में पपीता, अनानास, संतरा और बेरी जैसे फलों के एंजाइम का उपयोग होता है। ये प्राकृतिक एंजाइम डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाते हैं।
फायदे
1.इंस्टेंट ब्राइटनेस और प्राकृतिक ग्लो।
2. केमिकल फ्री और सौम्य प्रक्रिया।
3. एक्ने प्रोन और संवेदनशील स्किन के लिए लाभकारी।
4. पिगमेंटेशन और टैनिंग कम करने में सहायक।
कब कराएं: शादी से एक हफ्ता पहले भी कराया जा सकता है क्योंकि इसके कोई
बड़े साइड इफेक्ट नहीं होते।
