summery :🌿 Home Remedies for Face: घरेलू नुस्खों से पाएं ग्लोइंग और बेदाग स्किन
चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं, बल्कि घरेलू नुस्खों की ज़रूरत होती है। यहां जानें ड्राई स्किन, पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल और ब्लैकहेड्स के असरदार उपाय।
Home remedies for face: हर कोई अपनी त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाना चाहता है इसीलिए वह अपनी त्वचा की खूब देखभाल भी करते हैं। इसके बावजूद भी कई लोगों को ड्राई स्किन, पिगमेंटेशन, डार्क सर्कल और ब्लैकहेड्स जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ इजी होम रेमेडीज होती है जिसके जरिए आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
ड्राई स्किन के लिए करें इस्तेमाल

बहुत बार पानी की कमी या फिर ड्राई साबुन इस्तेमाल करने से या फिर मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा रूखी हो जाती है जिसकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है और उसकी रंगत बिगड़ जाती है ऐसे में इस तरह से करें देखभाल।
किस प्रकार करें देखभाल
- सबसे पहले चेहरे को धोने के लिए माइल्ड फेस वॉश या फिर सोप फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करें।
- इसके बाद कॉटन के रुमाल से पहुंचे चेहरा धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 1 दिन में काम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करें।
- चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करे।
होममेड फेस पैक का करें इस्तेमाल
होममेड फेस पैक बनाने के लिए तीन चम्मच गुलाब जल एक चम्मच ग्लिसरीन को मिक्स करें। इसे आधे घंटे अपने त्वचा पर लगाए इससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।
इसके अलावा एक चम्मच शहद, एक चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच मिल्क पाउडर इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे और गर्दन पर लगे लगभग 20 मिनट के बाद चेहरा साफ कर ले।
पिगमेंटेशन के लिए कर इस्तेमाल

महिलाओं के लिए पिगमेंटेशन एक बहुत ही बड़ी समस्या होती है। यह अधिकार प्रेगनेंसी के दौरान या फिर बाद में भी हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए होम रेमेडीज का इस्तेमाल किया जा सकता है।
किस प्रकार करें देखभाल
- धूप में निकलने से 20 से 30 मिनट पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और 3 से 4 घंटे के अंतराल पर सनस्क्रीन लगाते रहे।
- रात को सोने से पहले पिगमेंटेशन वाले एरिया पर 10% तक क्रीम लगाए।
- चेहरे को ज्यादा देर तक स्क्रब नहीं करना चाहिए।
- इसके बावजूद अगर समस्या ज्यादा लगती है तो आप स्किन ट्रीटमेंट ले सकते हैं।
होममेड फेस पैक का का इस्तेमाल
दो चम्मच टमाटर का रस, एक चम्मच नींबू का रस इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल करें इससे झाइयां कम हो जाती है।
दो चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच खीरे का रस इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाए और 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।
इसके अलावा आप अपने चेहरे पर स्ट्रॉबेरी, कच्चे पपीते का पेस्ट या फिर कच्चे आलू का रस भी लगा सकते हैं यह फायदेमंद साबित होता है।
डार्क सर्कल के लिए करें इस्तेमाल

हारमोंस की कमी होना, पोषक तत्व की कमी होना, नींद पूरी न होना यह सब डार्क सर्कल होने के कारण होते हैं। इससे हमारी आंखों की खूबसूरती बिगड़ जाती है। इसके लिए होम रेमेडीज इस्तेमाल कर सकते हैं।
किस तरह करें देखभाल
- आंखों को ज्यादा रगड़ कर नहीं पोछना चाहिए।
- अपनी आंखों को बीच-बीच में आराम जरूर दें।
- सोने से पहले आंखों के आसपास की त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- घर से बाहर निकलते समय सनब्लॉक लोशन का इस्तेमाल करें और धूप से बचने के लिए सनग्लास पहने।
होममेड फेस पैक का करें इस्तेमाल
पुदीने की पत्ती और खीरे को मिलकर एक पेस्ट बनाएं और इसे डार्क सर्कल पर लगाए।
डार्क सर्कल के लिए बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह पीस ले। इसमें नींबू का रस मिलाएं और डार्क सर्कल पर इस्तेमाल करें।
ब्लैकहेड्स के लिए करें इस्तेमाल

ब्लैकहेड्स की समस्या सबसे ज्यादा ऑइली स्किन पर होती है। अगर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो होम रेमेडीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
किस तरह करें देखभाल
- ब्लैकहेड से बचने के लिए सोने से पहले रुई से नाक और उसके आसपास की त्वचा को अच्छी तरह से साफ करें।
- इसके बाद रेटिनोइक एसिड युक्त एक्ने क्रीम का इस्तेमाल करें।
- ऑयल फ्री मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए इससे आप जल्द ही ब्लैकहेड से छुटकारा पा सकते हैं।
होममेड फेस पैक का करें इस्तेमाल
ब्लैकहेड्स के लिए ग्रीन एप्पल को पीसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा धनिया की पत्ती पीसकर उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाकर ब्लैकहेड से छुटकारा पाया जा सकता है।
