इमरान हाशमी अब ओटीटी पर करण जौहर के ‘शोटाइम’ के लिए तैयार: Emraan Hashmi with Karan Johar

Emraan Hashmi with Karan Johar: इमरान हाशमी इन दिनों टाइगर 3 में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के बाद चर्चा में हैं। फिल्‍म की जबरदस्‍त सफलता के बाद इमरान अब करण जौहर के शो में ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर आने वाले हैं। हालांकि इसके पहले भी वे ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर ‘बार्ड ऑफ ब्‍लड’ में नजर आ चुके हैं। इस बार वे करण जौहर के प्रोडक्‍शन तले बनने वाले शो में नजर आने वाले हैं। आइए बताते हैं शो के बारे में।

Also read: बॉलीवुड डेब्यू करेंगी मनीषा रानी, मिली 5 फिल्में: Manisha Rani Bollywood Debut

करण जौहर के प्रोडक्‍शन के तले बनने वाले शो के लिए इमरान हाशमी पूरी तरह तैयार हैं। इस शो में बॉलीवुड में ग्रुपिज्‍म और नेपोटिज्‍म जैसी बातों की सच्‍चाई को सामने लाने के साथ साथ और भी राज सामने आएंगे। करण के इस शो से इमरान हाशमी भी जुड गए हैं। हाल ही में एक इंटव्‍यू में इमरान ने बताया कि शो की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि इमरान हाशमी ने शो के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन उन्‍होंने बताया कि शो अगले साल स्‍ट्रीम होने वाला है। करण जौहर के ‘शो टाइम’ में इमरान क्‍या भूमिका निभाएंगे। वे होस्‍ट शो होस्‍ट करेंगे या शो का क्‍या फॉर्मेट है इसकी भी जानकारी अब तक मेकर्स ने साझा नहीं कि है। हालांकि नेपोटिज्‍म का सबसे ज्‍यादा आरोप झेलने वाले करण आखिर नेपोटिज्‍म की क्‍या सच्‍चाई दर्शकों को दिखाने वाले हैं, इसे जानने के लिए दर्शक जरूर बेकरार होंगे।

आपको बता दें कि काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के लॉन्‍च के मौके पर डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार के कंटेट हेड गौरव बनर्जी ने बताया था कि जल्‍द ही करण जौहर एक शो लाने वाले हैं। ‘शोटाइम’ नाम के ये शो जल्‍द ही डिज्‍नी प्‍लसहॉटस्‍टार पर रिलीज होगा। हालांकि इमरान हाशमी ने शो की शूटिंग पूरी होने की बात बताते हुए अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि शो अगले साल स्‍ट्रीम होगा। अब तक इसकी स्‍ट्रीमिंग डेट तय नहीं हुई है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...