‘अपूर्व’ से ओटीटी डेब्‍यू करने जा रही हैं तारा सुतारिया: Apurva Movie
Apurva Movie

Apurva Movie: ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वाली तारा सुतारिया ने भले ही अब तक गिनी चुनी फिल्‍मों में काम किया है। लेकिन उनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने दर्शकों को प्रभावित किया है। तारा सुतारिया अब एक महिला प्रधान फिल्‍म के जरिए ओटीटी पर डेब्‍यू करने जा रही हैं। निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित ‘अपूर्व’ फिल्‍म में वे एक दमदार किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्‍म एक सर्वाइवल थ्रिलर है। रोमांच से भरपूर इस फिल्‍म में उनके साथ ओटीटी के जाने माने कलाकार अभिषेक बनर्जी निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि फिल्‍म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

Also Read : टोनिंग और मॉइश्चराइजर है मेरी खूबसूरती का राज़- तारा सुतारिया

खुद को बचाने के लिए संघर्ष करेंगी तारा सुतारिया

YouTube video

फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दो मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में शादी के सपने देखती एक लडकी के जीवन में एक भयानक घटना घटती है। जो उसके जीवन के भयावह दिनों में तब्‍दील हो जाते हैं। ट्रेलर की शुरूआत में दिखाया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव के कुछ गुण्‍डों के साथ मिलकर कुछ लोगों को मार रहे हैं। अभिषेक बनर्जी कहते हैं निशाना आंख में होना चाहिए बंदूक में नहीं और वो किसी को गोली से मार देते हैं। इसके बाद तारा सुतारिया अपने मंगेतर के साथ नजर आती हैं। बैकग्राउंड में एक रोमांटिक गाना चल रहा है। दोनों अपनी सगाई से बेहद खुश हैं। तारा अपने मंगेतर के जन्‍मदिन पर सरप्राइज देने के लिए आगरा जाने के लिए निकलती हैं। रास्‍ते में उन्‍हें अभिषेक बनर्जी और उनके साथी किडनैप कर लेते हैं। तारा खुद को उनके चंगुल से बचाने के लिए जी जान लगा देती हैं। उनके चंगुल से बचकर वे भागती हैं लेकिन अभिषेक बनर्जी उनका पीछा करते हैं। दूसरी तरफ उनका मंगेतर पोलिस के साथ उनको ढूंढने की कोशिशे कर रहा है। क्‍या तारा खुद को अभिषेक बनर्जी से बचा पाएंगी। ये जानने के लिए अपूर्व को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर देखने का इंतजार करना पडेगा।

कब और कहां हो रही रिलीज    

‘अपूर्व’ में तारा सुतारिया, धैर्या कारवा, अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। ये सर्वाइवल थ्रिलर 15 नवम्‍बर को डिज्‍नी प्‍ल्‍स हॉटस्‍टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म का ट्रेलर बेहद जबरदस्‍त लग रहा है। फिल्‍म में अभिषेक बनर्जी जैसे ओटीटी पर पहचान बना चुके कलाकार एक नए अंदाज में देखने को मिलने वाले हैं। वहीं राजपाल यादव भी फिल्‍म में कॉमेडी नहीं निगेटिव किरदार निभाने वाले हैं।  

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...