हेल्दी रहना है तो डिनर के बाद ये चीज़ें करने से बचें
हमारे खाने को ठीक तरह से पचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता है। ऐसे में अगर आप कुछ जरूरी चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे पाचन ठीक से नहीं होता है और आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
After Meal Habits: कई बार लोगों को खाने के बाद भारीपन या एसिडिटी जैसा लगता रहता है। इसकी वजह खाने के बाद उनके द्वारा की गई कुछ ग़लतियाँ हो सकती हैं। दरअसल, हमारे खाने को ठीक तरह से पचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लगता है। ऐसे में अगर आप कुछ जरूरी चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे पाचन ठीक से नहीं होता है और आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। कई बार यह वजन बढ़ने और कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए डिनर के बाद आप ये ग़लतियां करने से बचें-
Also read: फिट और हेल्दी रहना है तो 7 बजे के पहले करें डिनर
धूम्रपान

कई लोग खाना खाने के बाद सिगरेट पीते हैं लेकिन, खाना खाने के बाद सिगरेट या शराब का सेवन हानिकारक है। सिगरेट में निकोटीन और अन्य रसायन होते हैं जो पाचन प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं।
तुरंत सो जाना

अगर आप भी खाना खाते ही बेड पर चले जाते हैं, तो यह आदत ठीक नहीं है। इससे आपका वजन बढ़ता है और आप मोटापे का शिकार बन सकते हैं। याद रखें कि आप कितने ही थके क्यों ना हों डिनर के बाद कुछ देर वॉक ज़रूर करें। कम से कम 10 मिनट टहलें और इसके बाद ही सोने जाएं। इससे खाना अच्छे से पचता है और इससे नींद भी अच्छी आती है।
एक्सरसाइज नहीं करें

कभी भी खाना खाने के बाद कोई एक्सरसाइज नहीं करें ना ही खेलें। इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। इससे मतली, उल्टी, पेट दर्द हो सकता है। इसलिए खाने के बाद करीब 2 घंटे तक कोई भी हैवी एक्सरसाइज करने से बचें।
फल खाने से बचें

फल खाना सेहत के लिए फ़ायदेमंद रहता है लेकिन, खाने के बाद फल खाने से बचना चाहिये। खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी आ सकती है। इससे शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तुरंत फल खाने से आपको कब्ज, पेट दर्द या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
चाय-कॉफी नहीं पियें

कई लोग ड़िनर के बाद चाय या कॉफी पीते हैं। लेकिन, ऐसा करना ख़तरे से ख़ाली नहीं है। डिनर के बाद कैफीन लेने से शरीर की पोषक तत्व सोखने की क्षमता कम हो जाती है। कैफीन का सेवन हमेशा खाने के 1 से 2 घंटे पहले करें, इससे पाचन अच्छे से होता है। चाय या कॉफ़ी में फेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं जोकि आहार में मौजूद आयरन जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट पैदा हो सकती है।
नहाने से बचें
कई लोगों को लगता है कि सोने के पहले नहाने से नींद अच्छी आती है, इसलिए वो डिनर के बाद नहाते हैं।।दरअसल, खाने के बाद हमारा शरीर ठंडा हो जाता है। भोजन के बाद जब आप नहाते हैं तो शरीर का तापमान बदल जाता है। यह बहुत नुकसानदायक होता है और स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
तो, आप भी अगर खाना खाने के बाद ये ग़लतियाँ करते हैं तो आज से ही बंद कर दें।
