Poor Digestion
Poor Digestion

Poor Digestion Causes: आजकल खान-पान की गलत आदतों के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो चुकी हैं। लगभग हर व्यक्ति पेट की समस्या को लेकर परेशान रहता है। ऐसे में आपके खाने पीने की गलत आदतों के चलते पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ने लगता है। इससे आपको कई और दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।

यह भी देखे-इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits

कई बार हमें पता भी नहीं होता कि हमारी रोजाना की कुछ गलतियों के कारण हमारा हाजमा दिन पर दिन खराब हो रहा है। आइए आज आपको बताते हैं, आपकी ऐसी ही गलतियों के बारे में जिनसे आपके पेट की तकलीफें बढ़ रही हैं और आपका हाजमा खराब हो रहा है।

भोजन के ठीक बाद नहाना

Poor Digestion Causes
bath after dinner

आयुर्वेद की माने, तो मानव शरीर पांच तत्वों के मेल से बना है। ऐसे में भोजन करने के बाद हमारे शरीर का अग्नि तत्व एक्टिव हो जाता है। ऐसे में अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं, तो शरीर का तापमान कम हो जाता है और इसलिए डाइजेशन प्रोसेस धीमा हो सकता है। ध्यान रहे पाचन की समस्या से बचने के लिए खाने के बाद नहाने से बचें।

भोजन के ठीक बाद चलना पड़ेगा भारी

Poor Digestion
walk after dinner

बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद थोड़ी सैर करने से पाचन अच्छा रहता है, लेकिन ये विचार गलत है। खाने के तुरंत बाद चलने या कोई शारीरिक क्रिया करने से वात दोष होने का खतरा रहता है। इससे आपको पाचन की समस्या और बदहजमी हो सकती है। इस गलती के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

खाने के तुरंत बाद पानी पीना है खतरनाक

Change Eating Habits
Change Eating Habits

अगर आपको खाने के साथ पानी पीने की आदत है, तो आज ही इस आदत से तौबा कर दें। आपकी इस गलत आदत के चलते खाना सही से पच नहीं पाता। इससे एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है।

रात में दही का सेवन करना है नुकसानदायक

दही में विटामिन सी विटामिन बी12, विटामिन ए, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका गलत समय पर सेवन आपकी सेहत और पेट दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप डिनर के वक्त दही का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कब्ज और हाजमे की दिक्कत हो सकती है।

भोजन करने के तुरंत बाद सोना सेहत के लिए है खतरनाक

Less Sleep Issues
Sleep after dinner

जब हम सोते हैं तो ऐसी स्थिति में हमारे शरीर का तापमान गिरना शुरू हो जाता है। पाचन की प्रक्रिया हमारे शरीर के तापमान पर निर्भर करता है। ऐसे में खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। आपको भोजन और सोने के समय के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर बनाए रखना चाहिए।

अगर आप भी अक्सर पेट की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं और आपको एसिडिटी और बदहजमी की दिक्कत रहती है, तो इन गलतियों को करने से बचें। ये छोटी-छोटी गलतियां आपके पेटे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।