- 1 चम्मच गुलाब जल के साथ 2 बड़े चम्मच दही और नींबू का 1 बड़ा चम्मच रस लें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे इस्तेमाल करें।
- काले घेरे हटाने के लिए खीरे के रस के साथ नीबू के रस मिला लें और अब आंखों के नीचे लगायें। इसे लगाने के बाद 20 मिनट तक लगाने के बाद धो लें।
- ठंडे दूध से भी डार्क सर्कल दूर हो जाता है। कच्चे दूध को कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। ऐसा रोजाना करने से जल्दी फायदा होता है।
- आलू भी डार्क सर्कल के लिए फायदेमंद होता है। आलू के रस के साथ नींबू की कुछ बूंद मिला लें। अब इस मिश्रण को रोजाना डार्क सर्कल पर लगाएं।
- टमाटर डार्क सर्कल को दूर करने के लिए सबसे अच्छा होता है। इसे आप नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाएं और 15-20 के बाद इसे धो लें।
- टी-बैग्स का भी इस्तेमाल डार्क सर्कल के लिए कर सकते हैं। इससे डार्क सर्कल जल्दी समाप्त हो जाते हैं। टी-बैग इस्तेमाल करने के लिए टी-बैग को कुछ देर पानी में डुबोकर रख दें। फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। इसे अब आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
- संतरे के छिलके को छिलकर धूप में सुखा लें और इसे पीस लें। अब संतरे के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाएं इससे काले घेरे जल्दी खत्म हो जाएंगे।
- 1 चम्मच बादाम के पेस्ट और दूध मिलाकर लगाएं। इससे आपको जल्दी असर देखने को मिलेगा लगेगा।
ये भी पढ़ें
चेहरे को गोरा बनाएं ‘केले के छिलके’ से
इन सुपर फूड को डाइट में शामिल कर चेहरे को बनाए ग्लोइंग
इस रेमेडी से झाई, झुर्रियाँ और चेहरे के फेट को करें कम
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
