Dark Circle Reason: आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करते हैं। कई लोग कंसीलर से इन्हें छुपाने की कोशिश भी करते हैं। आजकल महिलाओं ही नहीं पुरुषों में भी ये दिक्कत देखी जाती है। इसका कारण रहन-सहन से लेकर विटामिन्स की कमी को दर्शाता है। साथ ही जैसे-जैसे उम्र बढ़ती वैसे-वैसे इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि इन्हें छुपाया ही जाए बल्कि कुछ उपायों से इन्हें कम किया या हटाया भी जा सकता है। साथ ही इंस्टाग्राम पर हज़ारों पोस्ट को देखकर आप कोई भी घरेलू उत्पाद इस्तेमाल करने लगते हैं, वो भी त्वचा को ध्यान में रखें बिना, जोकि आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। डार्क सर्कल के इलाज से पहले उसके होने के कारणों का पता होना जरुरी है।
काले घेरे होने के कारणों का लगाएं पता
सबसे पहले आप ये समझे कि आपकी आंखों को नीचे काले क्यों हो गए हैं। इसके लिए आप त्वचा विशेषज्ञ के पास जाएं और उन्हें अपनी परेशानी बताएं। इसके बाद आपको आंखों को नीचे होने वाले काले घेरों के कारणों का पता चलेगा। समस्या के कारण का पता चलने के बाद उसका इलाज किया जाएगा। इस इलाज में लाइफस्टाइल में बदलाव से लेकर खानपान तक बदला जा सकता है।
बहुत से कारण है वजह

लाइफस्टाइल: सही से नींद नहीं लेना, ज्यादा तनाव और बहुत ज्यादा स्क्रीन के आगे बैठना इसका कारण हो सकता है।
न्यूट्रिशन की कमी: जरूरत के हिसाब से पोषक तत्त्वों से भरपूर आहार का सेवन नहीं करने पर डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है। साथ ही शरीर में आयरन की कमी इसका प्रमुख कारण है।
शारीरिक कारण: कई बार चेहरे की बनावट कुछ इस तरह की होती है कि आंखों के नीचे कालापन नजर आता है। जिसकी वजह से वो डार्क सर्कल की तरह नजर आता है।
एलर्जी: कई बार किसी तरह की एलर्जी होती है, जिसके कारण भी काले घेरे हो जाते है।
वंशानुगत: आंखों के नीचे काले घेरे का कारण कई बार वंशानुगत भी होता है। जिसमें हमारे परिवार में किसी को यह दिक्कत है तो अगली पीढ़ी को ये विरासत में मिलती है।
रहन-सहन में लाएं सुधार
यदि आप चाहते हैं कि आपको काले घेरों से छुटाकारा मिल जाए तो इसके लिए आप सबसे पहले अपने रहन-सहन को बदलना होगा। सबसे जरूरी है कि आप पूरी नींद लें क्योंकि नींद पूरी और अच्छी नहीं होने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। साथ ही न्यूट्रिशन की कमी को पूरा करना। बहुत देर तक स्क्रीन चाहे वो टीवी हो या फिर मोबाइल फोन के आगे नहीं बैठना। धूप में निकलते समय सन ग्लासेज का इस्तेमाल करना।
घरेलू उपाय

अगर आप काले घेरों को कम करने के लिए घरेलू उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहती है, तो नीचे कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आपको ऊपर दिए गए उपायों के साथ फॉलो कर सकते हैं।
- आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आंखों की एक्सरसाइज करें।
- यदि आपका काम स्क्रीन का ज्यादा है तो आंखों को आराम देने के लिए खीरे की स्लाइस काटकर आंखों पर रखें।
- टी बैग भी डार्क सर्कल को कम करने के काम आते हैं, तो आप टी बैग को पहले उबाल लें और फिर इसे फ्रिज में जमा दें। फिर इसे आंखों पर रखें। आपकी आंखों को आराम मिलेगा।
- आलू का रस भी डार्क सर्कल को कम करने के काम आता है तो आप आलू का रस भी काले घेरों पर लगा सकती है।
- साथ ही जिन उत्पादों में विटामिन सी होता है उनको अपने खानपान में लाएं।
