तुर्की के शहर इस्तांबुल में बनी ये विशालकाय पेंटिंग फ्रांस के चित्रकार सायपे ने बनाई है। सायपे दुनिया में एकजुटता और नेकी का संदेश देने के मिशन पर है। बियान्ड वाल्स नाम से वे दुनियाभर में इसी तरह के विशालकाय चित्र बना रहे हैं। जून 2019 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट का इस्तांबुल आठवां पड़ाव है। चित्र बनाने में सायपे ने चारकोल, चाक, पानी और मिल्क प्रोटीन से बनी बायोडिग्रेडेबल चीजों को इस्तेमाल किया है। सायपे फोब्र्स कल्चर के 30 अंडर 30 प्रभावी कलाकारों की सूची में भी शुमार रहे हैं।