Vincent van Gogh: हवा में उड़ता हुआ ये चेहरा कोई पेंटिंग नहीं बल्कि विंसेंट वैन गॉग का 92 फुट उंचा हॉट एअर बैलून हैं। खुले आसमान में दिखने वाले विशालकाय गर्म हवा के इस गुब्बारे पर बना चेहरा कोई और नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध डच चित्रकार विंसेंट वैन गॉग है। 92 फुट लंबे विंसेंट वैन गॉग के हॉट एयर बैलून को देखने के लिए शहर में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। लॉस एंजिल्स के रास्ते में US की ओर बढ़ते हुए गुब्बारा कुछ घंटों के लिए रुक गया।
इस गुब्बारे में Vincent van Gogh एक टोपी और लाल दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। गुब्बारे के मालिकों के अनुसार यह लॉस एंजिल्स में इमर्सिव वैन गॉग प्रदर्शनी के प्रचार का हिस्सा है। विंसेंट वैन गॉग एक मशहूर पेंटर थे और उन्होंने दुनिया की सबसे बेशकीमती पेंटिंग्स बनाई हैं। विंसेंट वैन गॉग के सिर की 92 फुट की प्रतिकृति लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड साइन के पास से भी होकर गुज़री। विन्सेंट वैन गॉग के सिर के आकार का एक गर्म हवा का बैलून शिकागो और टोरंटो जैसे शहरों में भी उड़ता हुआ देखा गया है।
ऐसे में विंसेंट वैन गॉग ने पूरे अमेरिका में यात्रा की है। विंसेंट वैन गॉग नीदरलैण्ड के अत्यंत प्रतिभावान चित्रकार थे, जिनकी बेहतरीन चित्रकारी ने २०वीं शताब्दी की आधुनिक कला पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी, जो अब तक लोगों के दिलों में जीवित है। इनके चित्र विशद रंगों और संवेदनाओं से भरे हैं। खूबसूरत रंगों की जुगलबंदी से अपनी पेंटिग्स तैयार करने वाले इस चित्रकार को मरणोंपरांत खूब ख्याति प्राप्त हुई। विन्सेंट वैन गॉग एक मशहूर पेंटर थे, उन्होंने दुनिया की सबसे बेशकीमती पेंटिंग्स बनाई
