सर्दियों में बीटरूट यानी चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे सलाद, सूप, जूस या अचार के रूप में भी खा सकते हैं। लेकिन इसके फायदे केवल यहां तक ही सीमित नहीं है। चुकंदर में विटामिन बी 6, विटामिन ए और विटामिन डी जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं और यह न केवल शरीर में खून बढ़ाता है, बल्कि त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है। इसलिए यदि आप चेहरे की चमक और सिल्की बाल चाहते हैं तो चुकंदर यह काम कर सकता है। त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियों के लिए आप इसका इस्तेमाल नियमित रूप से कर सकता है। आपको बस बीटरूट मास्क तैयार करना है और इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करना है।

त्वचा और बालों को होगा ये फायदे
बीटरूट कई तरह से फायदेमंद है। इसका मास्क ब्यूटी केयर के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बीटरूट मास्क विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कि मुक्त कणों से लड़ता है जो कि डैमेज का कारण बनते हैं। यह चमकती और स्वस्थ त्वचा देने में मदद करता है। यह डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाता है और चेहरे पर दिखने वाले पिगमेंटेशन को भी दूर करता है। चुकंदर का मास्क नियमित रूप से लगाने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, क्योंकि इसमें आयरन और कैरोटेनॉयड्स होते हैं और चेहरे को चमक देते हैं। यह डार्क स्पॉट्स और डलनेस को दूर करता है। आयरन, इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटेशियम होने के कारण यह बालों के झड़ने की समस्या भी दूर करता है।
यह मास्क ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ के लिए भी फायदेमंद है। चुकंदर स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और जड़ों को प्राकृतिक रूप से पोषण देता है। इसलिए डेड स्किन और डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है।
ऐसे तैयार करें मास्क
चुकंदर और दही का इस्तेमाल कर यह मास्क बनाया जाता है। ये दोनों सामग्रियां त्वचा और बालों के लिए शानदार हैं। मास्क बनाने के लिए ताजा चुकंदर से निकला जूस, दही, बेसन और नीबू के रस की जरूरत होगी। चेहरे के लिए, बेसन, दही, नीबू का रस और चुकंदर का जूस मिक्स करें। नीबू का रस त्वचा और बालों को साफ करता है और दही उन्हें मॉइश्चराइज़ करता है। मुख्य सामग्री चुकंदर है जिसके कई सारे लाभ हैं। इस मास्क को चेहरे के लिए और बालों के लिए भी इस्तेमाल कर सकता है। दोनों के लगाने के तरीके को समझना जरूरी है।
फेस पर ऐसे लगाएं
पहले अपना फेस धोएं और उसके सूखा लें। उसके बाद अपने हाथ या फाउंडेशन ब्रश का इस्तेमाल कर पूरे फेस पर मास्क लगाएं। सर्कुलर मोशन में चेहर पर मास्क से मसाज करें। उसके बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
बालों में ऐसे लगाएं
बालों पर कुछ पानी छिड़कें। उसके बाद बालों के छोटे-छोटे हिस्सों में मास्क को जड़ों से नीचे की दिशा में लगाते रहें। इस मास्क से पूरे बाल कवर हो जाने चाहिए। उसके बाद इसे पानी से धो लें और बाद में माइल्ड शैम्पू और कंडिशनर कर लें।
यह भी पढ़ें –लम्बे बालों के लिए मैजिक ऑयल्स
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
