Get Rid of Dampness: त्यौहार पर आने अपने घर को नए रंग से सजाया तो होगा ही लेकिन सीलन का क्या करें जो नए पेंट के बावजूद भी आ ही जाता है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो परेशान न हो। हर समस्या का हल होता है इस समस्या का भी होगा। वैसे भी दीवाली के बाद अब सर्दियां आने को तैयार हैं। ऐसे में सीलन की समस्या को दुरुस्त करवाना जरुरी है। सीलन सिर्फ घर के लुक को ही खराब नहीं करती यह दीवारों को कमजोर भी करती है। तो आइए जानते हैं इस समस्या का क्या है हल।
सबसे पहले ढूंढे समस्या की जड़

सीलन का स्थाई ईलाज इसके सोर्स को ढूंढकर हो सकता है। आपको जानना जरुरी कि किस वजह से सीलन आ रही है। बहुत बार घर में ड्रेनेज की समस्या होती है वहीं कई बार पड़ोसी या ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले लोगों की वजह से भी सीलन आती है। सोर्स को ढूंढने के बाद इसका ईलाज ढूंढे। अगर आपका ड्रेनेज सिस्टम खराब है तो उसे दुरुस्त करवाएं वहीं समस्या दूसरों की वजह से भी है तो इसे भी जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें।
Also read : 5 Tips:सीलन की दुर्गंध से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान उपाय
वो उपाय जिन पर करना होगा काम
मान लीजिए कि आपने अपनी दीवारों को नया पेंट करवाकर सजा तो लेकिन उस सीलन का क्या जो कि जस की तस बनी है। ऐसे में इस सामने दिखने वाली सीलन का सबसे बड़ा हल है कि इसे आपको जल्द से जल्द सुखाना होगा वरना इसका पैच बढ़ता जाएगा। इसे सुखाने के लिए आप पंखे चलाकर रखें। ब्लोअर का इस्तेमाल करें या ह्यूमिड फायर भी इसके लिए अच्छा है। अगर यह समस्या आपके बेडरुम में है तो पंखे या ड्रायर को चलाकर 24 घंटे या जब तक वो सूख न जाए छोड़ दें। आप इसके लिए एक्सपर्ट से सलाह भी ले सकते हैं।
ये तरीके आएंगे काम

यह बात सच है कि अगर अपने बड़ी लगन के साथ पेंट कराया है और उसपर सीलन आ गयी तो आपका मूड खराब होना लाजमी है। सूखने के बाद सीलन की वजह से पेंट की पपड़ी उतरती है। लेकिन परेशान न हों। आप वॉल पेपर से छिपा सकती है। यहां आप बुक शेल्फ रख सकती हैं। आप कोई बड़ी सी पेंटिंग या कोई दूसरा आर्ट पीस लगवा सकती हैं। लेकिन अगर आपको बजट इजाजत दे तो पुट्टी करवाकर उस दीवार का कलर थोड़ा डार्क भी करवा सकती हैं। इसके अलावा टाइल्स का भी एक विकल्प है। इन तरीके को अपनाकर आप सीलन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
