Bedroom Decor: घर हर व्यक्ति के जिंदगी में महत्व रखता है। उसमे भी उसका बेडरूम घर का वो अहम हिस्सा होता है जिसमें वो अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा वहां बिताता है। लेकिन कई बार हमारा बेडरूम हमें वो वाइब्स नहीं दे पाता है, जो असल में चाहिए होती है। दरअसल, कई लोग अपने बेडरूम को काफी अव्यवस्थित और उदासीन रखते हैं। लेकिन, आज हम आपको अपने बेडरूम को सजाने और उसकी खाली दीवारों को भरने के लिए 5 आइडिया दे रहे हैं, जिससे आप अपने बेडरूम को नया लुक दे सकते है।
ओपन शेल्फ का करें इस्तेमाल

अपने बेडरुम को सजाने के लिए आप ओपन शेल्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं, इसमें कई तरह के क्रिएटिव और डिजाइनर शेल्फ आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, जिससे आप अपने बेडरुम को न्यू लुक दे सकती हैं। और छोटी-छोटी चीजों को इसमें असानी से ऑर्गेनाइज कर सकती हैं।
एंटीक वॉल हैंगिंग भी लगेंगे कमाल

अपने बेडरूम को कुछ अलग लुक देने के आप एंटीक वॉल हैंगिंग का एक्सपेरिमेंट कर सकती है, जो मार्केट में किफायती दाम में मिल जाते है। इसमें कुछ हैंड क्राफ्ट हैंगिंग भी बाजार में मिलते है जिसे भी आप ट्राय कर सकती है। यह रूम के लिए छोटा लेकिन दमदार चेंज होगा। कुछ हैंगिंग ऐसे भी आ रहे है, जिसपर कुछ न कुछ मजेदार लिखा होता है। आप अपनी पसंद के क्राफ्ट हैंगिंग, कोट हैंगिंग, चुन सकती है।
पर्दे से मिलेगा नया लुक

मार्केट में तरह-तरह के पर्दे बिक रहें है जो आपके घर को रॉयल लुक दे सकते हैं। आप उन्हें अपने रूम के साथ कंट्रास्ट करके या बेड की सीलिंग के साथ मेच करके कंबाइंड पर्दे का भी इस्तेमाल कर सकती है। वहीं हल्के और गहरे रंग के पर्दों को आपस में पेरिंग कर के भी अपने रूम में लगा सकती है। यह आपके रूम के लुक को इनहेन्स करेगा।
लाइट्स बदलेगी रूम की रंगत

अगर आप अपने बेडरूम में थीम क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप तरह-तरह की लाइट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिसे आप पर्दों, और बाकी चीजों के हिसाब से चुन सकती हैं, जो आपको पॉजिटिव वाइब्स देगा। वहीं अपने बेड के दोनों तरफ गोल्डन लैम्प शैड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
पिलो और कुशन का करे सही यूज़

इसके अलावा बेड या रूम में रखे सोफे को रॉयल एंड क्लासिक लुक देने के लिए तरह-तरह के साइज और शेप के पिलो और कुशन का यूज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप बेडशीट, पर्दों के हिसाब से भी खरीद सकती है। कोशिश करें कि डल कलर की जगह वाइबरेंट और रंग- बिरंगे प्रिंट को तरजीह दें, क्योंकि इससे आपका मूड फ्रेश रहेगा।
