दिवाली में इन टिप्स की मदद से बनाएं तोरण, घर को मिलेगा नया लुक: HandCrafted Toran DIY
HandCrafted Toran DIY

दिवाली में इन टिप्स की मदद से बनाएं तोरण, घर को मिलेगा नया लुक : HandCrafted Toran DIY

आप घर में रखें कुछ आइटम्स की मदद से दरवाजे के लिए सुंदर तोरण बना सकती हैं।

HandCrafted Toran DIY: दिवाली का त्यौहार आने में सिर्फ कुछ दिन बचे हैं। दिवाली में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग न केवल अपने घरों को साफ और पेंट करते हैं, वे अपने घरों को खुशहाल और रौशनी से भरपूर बनाने के लिए दिवाली की सजावट भी करते हैं। लोग डेकोरेशन के लिए मार्केट से कई एक्सपेंसिव चीज लेकर आ जाते हैं और अपने घर की रौनक बढ़ाते हैं। आप चाहे तो अपने सजावट घर में रखे कुछ चीजों से ही कर सकते हैं। खासतौर पर दिवाली में घर के दरवाजे पर नया तोरण लगाया जाता है, जो बाजार में काफी महंगा मिलता है। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर पर ही एक सुंदर तोरण तैयार कर सकते हैं।

HandCrafted Toran DIY
Multi Coloured Paper Toran For Diwali

रंग-बिरंगे पेपर से तोरण बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास कई कलर्स के चार्ट पेपर होने चाहिए। फिर उन्हें पतली लड़ी के रूप में काट लें। इन लड़ियों को एक रंगीन फूल का आकार देते हुए मोड़ें। अगर आपकी लड़ियां फूलों का सही रूप नहीं ले रही है, तो आप इन्हें नॉर्मल पैटर्न में भी दरवाजे पर लटका सकती हैं। यदि फूल बन जाते हैं, तो इन्हें एक धागे में पिरोकर लड़ियों को जोड़कर खूबसूरत तोरण तैयार करें। आप चाहे तो इन लड़ियों पर शुभ लाभ लिख सकती है या कुछ ग्लिटर भी लगा सकती है।

Pearl Toran
Pearl Toran

मोतियों वाला तोरण बनाने के लिए आपके पास 2 इंच चौड़ी अलग-अलग रंगों वाली कपड़ों से बनी लेस होनी चाहिए। अब सुई में लंबा धागा भर कर आप विभिन्न रंगो के मोतियों को एक-एक कर खूबसूरती से इसमें पिरोएं। ऊन को अपने हाथ पर लपेटें और फिर उसे ऊन से ही बांध दें। अब कैंची की मदद से इसे काटकर इसके रंग- बिरंगे पॉम-पॉम तैयार करें। इन पॉम-पॉम को आप मोतियों की माला में सबसे नीचे की तरफ लगाएं। इसके बाद सुई धागे की मदद से तीन अलग-अलग आकारों की दो-दो मालाएं बनानी हैं। इन मालाओं को नीचे की तरफ लटकाते हुए लेस पर ऐसे लगाएं कि इनसे अंग्रेजी के उल्टे वी का आकार बन जाए। फिर ऊन की सहायता से लेस के दोनों और लूप बनाएं। ऐसा करते ही आपका सुंदर मोतियों वाला तोरण तैयार हैं।

Also Read: दिवाली डेकोरेशन के लिए घर पर इन स्टेप्स को फॉलो करके सजाएं दीये

Mango Leaf Toran
Mango Leaf Toran

अक्सर कई पूजा में आम के पत्तों से तोरण बनाया जाता है और फिर उसे कई दिनों तक घर के दरवाजे पर लगाया जाता है। यह बेहद शुभ भी माना गया है। इसलिए दिवाली में आम के पत्तों का खूबसूरत तोरण आप भी तैयार कर सकती है और अपने दरवाजे की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। इन पत्तों का तोरण बनाने के लिए आप आम के पत्तों को इकट्ठा करें और उन्हें सुई धागे की मदद से जोड़ते हुए माला का रूप दे और आप चाहे तो इसमें एक नया ट्विस्ट ऐड करते हुए गेंदे के कुछ फूल भी लगा सकती है, जो देखने में काफी सुंदर लगेंगे। फिर इस तोरण को आप दरवाजे पर लटका दें।

Flowers Toran
Flowers Toran

घर के दरवाजे पर तोरण लटकाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अगर कुछ ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती हैं और अपने दरवाजे को बिल्कुल नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो रंग-बिरंगे फूलों से भी खूबसूरत तोरण तैयार कर सकती हैं। यदि आपके पास गेंदे के फूल रखे हुए हैं, तो उन्हें सुई धागे की मदद से एक माला का रूप दे और आप चाहे तो उनमें कई लड़ियां भी ऐड कर सकती है। फिर उन्हें दरवाजे पर लटकाएं।

Tessels Toran For Diwali
Tessels Toran For Diwali

रेशमी धागों की लटकन वाला तोरण बनाने के लिए आप सबसे पहले एक रंग के रेशमी धागे को लगभग 40 से 50 बार लपेटें। अब इसे गुच्छे को हाथ से निकालें और रेशमी धागे से ही इसे कस कर बांध लें । अब इस गुच्छे को बराबर रखते हुए नीचे से काट दें। फिर इसके ऊपर की तरफ आधा इंच का अंतर छोड़ते हुए सुनहरे रंग के रेशमी धागे को लपेटें। इस तरह से रेशमी धागों की लटकन तैयार हो जाएगी। इसके बाद एक रंग की लटकन को उठाएं और सुई धागे में लटकन को पिरोएं, इसके बाद 8 सुनहरे रंग के मोती पिरोएं। फिर आप इसी धागे में सुई में उसी रंग की लटकन और चार सुनहरे मोती पिरोएं और दरवाजे पर लटका दें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...