मेष राशि
आज का दिन पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। वह अपना कार्य समय पर पूरा कर लेंगे साथ ही किसी अन्य की मदद भी करेंगे।
वृषभ राशि-
आज का दिन ज्यादा बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य में गड़बड़ रहेगी, सिर दर्द की समस्या ज्यादा रहेगी।
मिथुन राशि-
आज आप किसी पर भी भरोसा नहीं करें। जिस व्यक्ति पर आप अधिक भरोसा करते हैं उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नवाचक चिन्ह लग सकता है।
कर्क राशि-
समय आपके पक्ष में है। मानसिक शांति मिलेगी,हालांकि बड़े भाई या बहन से किसी बात को लेकर तकरार या विवाद की स्थिति भी बन सकती है।
सिंह राशि –
पुराना चल रहा कार्य एक बार फिर से गति पकड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी, वहीं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। अपने दिनचर्या व टाइम टेबल को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि –
पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में हो रही गिरावट पूरे परिवार को चिंता में डाल सकती है। अचानक से किसी परेशानी का शिकार हो जाएंगे।
तुला राशि –
दोपहर तक बहुत ही लाभदायक सौदा करेंगे किंतु शाम के बाद किसी प्रिय व्यक्ति के बिछोह का गम आपको सताएगा।
वृश्चिक राशि –
समय सही नहीं है। सारे कार्य खटाई में पड़ सकते है। हर जगह सावधानी रखनी होगी। दिनचर्या व्यवस्थित करें।
धनु राशि-
कम मेहनत में अधिक की प्राप्ति होगी गुरुजनों पेरेंट्स का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मन काफी शांति का अनुभव करेगा।
मकर राशि-
सरकारी कामकाज गति पकड़ेंगे आपको नौकरी में महगाई भत्ता या बोनस मिल सकता है। प्राइवेट जॉब वालों को तनख्वाह में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ राशि-
वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि आज दुर्घटना के योग बन रहे हैं छोटी मोटी चोट लग सकती हैं वाहन एन वक्त पर धोखा दे सकता है।
मीन राशि-
समय मौज-मस्ती व मनोरंजन में व्यतीत होने का है साथ ही अपना कोई बड़ा कार्य आज आप अपनी चतुराई से करवा लेंगे।
