आज का राशिफल, 29 नवंबर 2023: Daily Horoscope 2023
Daily Horoscope 2023

Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।  

मेष-

आप एक बेहतर इंसान के रूप में उभरेंगे। उपलब्धियों का साथ रहेगा। पैसा भी पास में रहेगा किन्तु कोई भी व्यक्ति आपको बेवकूफ बनाकर अपना उल्लू सीधा कर सकता है।

वृषभ-

तनाव, थकान,अनिद्रा आदि की समस्याएं हावी रहेंगी। आप अत्यधिक कार्य के चलते बीमार पड़ सकते है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरते। वाहन की जांच समय रहते करवा लें।

मिथुन-

आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने जीवनसाथी या परिवार के साथ कहीं मेहमानी करेंगे। आप स्वयं में बदलाव लाएंगे। कार्यों में अनुकूल लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के प्रिय व्यक्ति से बिछोह संभव है।

कर्क-

लोग आपकी कमजोरी या सीधेपन का गलत फायदा उठाएंगे, अतः अपनी कमजोरियों को जाहिर न करें। रिश्तेदारी में व्यवहार में संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। संतान पर ज्यादा खर्च न करें और उन पर पूरा नियंत्रण रखें।

सिंह-

दिन का आरम्भ पूजा-पाठ व धर्म-अध्यात्म से होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जमीन-जायदाद व कोर्ट-कचहरी सम्बन्धी कार्यों में कुछ व्यवधान आएगा। पारिवारिक सम्बन्धों में कटुता आएगी।

कन्या-

मित्रों से सम्पर्क बनेगा व संबंधों में मजबूती आएगी। कहीं से पुराना उधार दिया हुआ रूपया प्राप्त होगा। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण फैसले आप लेंगे। सरकारी कार्यों में बनते-बनते कार्यों में रूकावट आएगी।

तुला-

मिश्रीत फलकारी रहेगा। आय के साथ-साथ खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सहयोगियों का पूर्ण साथ रहेगा। आप यात्रा पर जा सकते है।

वृश्चिक-

व्यापारिक यात्रा फायदेमंद किंतु तकलीफदायक रहेगी। संतान के विवाह संबंधी कार्य गति पकड़ेंगे। मन में बेचैनी रहेगी। आप सुकून व शांति की तलाश में रहेंगे। किसी राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात सार्थक होगी।

धनु-

छूटे या अधूरे कार्य इस समय पूरे होंगे। काम पर फोकस होगा। परिवार व अपने प्रियजनों के साथ भरपूर समय बितायेंगेय। हर स्तर पर एक गहरी और सशक्त जुड़ाई होगी।

मकर-

आप पूरे जोश व आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सहीं खानपान, व्यायाम, कामकाज और आराम के नियम, वगैरह काम करेंगे। जोश होगा और आप बाहर निकलकर जो कुछ भी करेंगे उसमें आपका भरोसा होगा।

कुंभ-

घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जश्न, पार्टीया, कार्यस्थल पर वाहवाही और ऐसे कई बहूमूल्य चीजे आपके साथ होगी। आप प्रसन्न होंगे। आपका आध्यात्मिक आयाम होगा।

मीन-

आप की अनेक घरेलू मांगे होगी। घर, परिवार, मकान और संपत्ति के मसले हावी होंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को भरपूर सफलता मिलेगी। लाभ होगा और उन्नति भी होगी।