धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए: Dhanteras 2023
Dhanteras 2023

धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए जानिए लिस्ट

कुछ ऐसी चीज होती है जो धनतेरस पर बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। जिसके जरिए कुबेर देवता नाराज हो सकते हैं

Dhanteras 2023: इस साल 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस पर सोने चांदी के सिक्के आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि सोने चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदना धनतेरस में बहुत ही ज्यादा शुभ होता है, परंतु महंगाई के जमाने में धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषण सभी लोग नहीं खरीद सकते हैं इसीलिए वह इस जगह पर और कुछ सामान खरीद लेते हैं।

इसी के साथ आपको यह भी बता दे की धनतेरस के दिन झाड़ू और बर्तन जैसे चीज खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है। परंतु कुछ ऐसी चीज होती है जो धनतेरस पर बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। जिसके जरिए कुबेर देवता नाराज हो सकते हैं तो आइये आपको बताते हैं कि धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए।

Also read : तीज-त्यौहार और शादी के लिए इस तरह के मेहंदी के डिजाइन रहते हैं एकदम परफेक्ट: Mehndi Designs

इस तरीके की वस्तुएं बिल्कुल ना खरीदें

Dhanteras 2023
Never Purchase Glass objects on Dhanteras 2023

अक्सर यह देखा जाता है कि धनतेरस के दिन लोग ऐसा सामान खरीद लेते हैं जिनकी जरूरत उन्हें घर में होती है। उन्हें ऐसा लगता है कि इस सामान को धनतेरस के दिन खरीद लिया जाएगा और इससे जरूरत भी पूरी हो जाएगी परंतु यह ध्यान रखें कि धनतेरस पर कभी भी कांच की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। शास्त्रो के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कांच की वस्तुएं राहु का प्रतीक मानी जाती है इसीलिए कांच की वस्तुएं धनतेरस पर बिल्कुल भी ना खरीदें।

धारदारी वस्तु बिल्कुल भी ना खरीदे

Never Purchase Sharp objects on Dhanteras 2023
Never Purchase Sharp objects on Dhanteras 2023

धनतेरस के दिन कोई भी धारदार वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। इसे बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। अगर धनतेरस पर धारदारी वस्तुएं लाई जाती है तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है जो परिवार के लिए कठिनाई का कारण बन सकता है। इसीलिए धनतेरस पर धारदार वस्तु बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए।

इसी के साथ यह भी ध्यान रखे कि धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं बिल्कुल भी नहीं खरीदनी चाहिए। इसी के साथ-साथ टूटे हुए बर्तन चप्पल और गिरा हुआ सामान भी घर के अंदर नहीं लाना चाहिए। यह वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल ही गलत माना जाता है।

इस रंग के वस्त्र या समान

Black and blue clothes
Black and blue clothes

धनतेरस के दिन कोई भी सामान खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ सामान ऐसा होता है जो बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है इसीलिए धनतेरस पर उसे बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। इसीलिए धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े और सामान खरीदना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है। इसी के साथ धनतेरस के दिन काले रंग के वस्त्र धारण भी नहीं करने चाहिए। ऐसा कहते हैं इससे वास्तु दोष लगता है। धनतेरस पर आप लाल, पीला रंग हरा रंग इन सभी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। काला और नीला रंग बिल्कुल ही शुभ नहीं माना जाता है इसीलिए धनतेरस पर काला और नीला रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

धनतेरस को बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है इसीलिए धनतेरस पर ऐसा कोई भी समान नहीं खरीदना चाहिए जो हमारे घर के लिए शुभ नहीं हो जिससे वास्तु दोष उत्पन्न हो इसीलिए कुछ वस्तु ऐसी होती है जिन्हें धनतेरस पर नहीं खरीदे।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...