dhanteras 2023
Dhanteras 2023

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में दिवाली को प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। दिवाली के आने से पहले लोग अपने घरों की साफ सफाई और खरीदारी में जुट जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। साल 2023 की दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है। इस महत्वपूर्ण त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से होकर भाई दूज पर समाप्त होती है।

पांच दिवसीय दीपों के त्योहार दिवाली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस के दिन यमराज, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेदाचार्य ।।। की पूजा का विशेष महत्व है। साल 2023 का धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन लोग खरीदारी करते हैं ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन खरीदारी करने से पहले इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि कौन सी वस्तु खरीदनी चाहिए और कौन सी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। इसलिए आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। यह कुछ चीजें आपके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकती है, तो चलिए जानते हैं।

धनतेरस के दिन ना खरीदें ये बर्तन

स्टील के बर्तन

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की सालों पुरानी परंपरा है। वैसे तो अधिकतर घरों में जिन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है उनमें पीतल, तांबे और स्टील जैसे बर्तन शामिल है। लेकिन धनतेरस के दिन भूलकर भी स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। यह राहु के कारक होते हैं और घर में दुर्भाग्य लेकर आते हैं। इसलिए अगर आप धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की सोच रहे हैं तो पीतल या फिर तांबे जैसे शुद्ध धातु के बर्तन खरीदें। इन बर्तनों को धनतेरस के दिन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

चीनी और मिट्टी के बर्तन

दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों पर लोग घर में साज सजावट करने के लिए चीनी और मिट्टी के बर्तन खरीदते हैं या फिर उनका उपयोग करते हैं। चीनी और मिट्टी के बर्तन दिखने में बेहद सुंदर दिखते हैं इस बात पर कोई शक नहीं है। लेकिन खासतौर पर धनतेरस के दिन चीनी या मिट्टी के बर्तन न खरीदें। इन बर्तनों को खरीदना अशुभ माना जाता है। चीनी और मिट्टी से बनी चीजें ज्यादा लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रहती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि इससे घर में बरकत कम होती है।

कांच और प्लास्टिक के बर्तन

धनतेरस के दिन कांच और प्लास्टिक के बर्तन भूलकर भी नहीं खरीदने चाहिए। इन बर्तनों को खरीदना अशुभ माना जाता है। इन बर्तनों को खरीदने से घर में सुख समृद्धि और बरकत नहीं रहती है। ऐसा माना जाता है कि कांच पर राहु का प्रभाव होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कांच या प्लास्टिक के बर्तनों को खरीदने से बचना चाहिए। हालांकि धनतेरस के अलावा बाकी के दिनों में इन बर्तनों को खरीदा जा सकता है।

एल्युमिनियम के बर्तन

एल्युमिनियम को राहु की धातु माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। एल्युमिनियम के बर्तन खरीदने से घर में दुर्भाग्य की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन भूलकर भी एल्युमिनियम के बर्तन ना खरीदें।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...