Diwali 2023
Diwali 2023

Diwali Vastu Upay: कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली अमावस्या कहते हैं ऐसा कहा जाता है कि इस दिन की रात सबसे घनी होती है। अमावस्या की रात को आसमान में चंद्रमा नहीं होता है चारों ओर घोर अंधेरा छाया रहता है। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन ही दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में दिवाली को बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। पांच दिवसीय दीपों का त्यौहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है।

इस बार दिवाली का त्यौहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली पर साफ सफाई कर पूरे घर को दीयों से सजाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपाय से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन, दौलत की कमी नहीं होती है। इसके चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली के दिन करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, तो चलिए जानते हैं।

Also read : धनतेरस पर भूलकर भी इन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए: Dhanteras 2023

दिवाली के दिन जरूर करें यह उपाय

  • कार्तिक अमावस्या यानी दिवाली के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व ही स्नान कर लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं।
  • मूल रूप से कार्तिक अमावस्या माता कालिका से जुड़ी हुई है, इसलिए उनकी पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और मां कालिका दोनों ही देवियों की पूजा करनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों देवियों का जन्म इसी दिन हुआ था।
  • दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए गणेश भगवान और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करें। पूजा में चने की दाल उन्हें जरूर अर्पित करें। इसके बाद इस दाल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन लाभ का आशीर्वाद देती हैं।
  • दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें सफेद मिठाई जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से अगर किसी व्यक्ति का कर्ज खत्म नहीं हो रहा है, तो वह जल्द ही कर्जे से मुक्ति पा सकता है। माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाने के बाद उसे किसी गरीब को प्रसाद के रूप में दें।
  • अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक समस्या से जूझ रहा है तो उसे दिवाली की रात पीपल के पेड़ के नीचे सात दीपक जलाने जलाने चाहिए। ऐसी मान्यता हैं की ऐसा करने से आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है। इसके अलावा धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
  • दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान सात मुखी दीप जरूर जलाएं। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पास पीली कौड़ियां भी रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होंगी और धन के मार्ग खुलेंगे।
  • दिवाली के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जरूर लगाएं। रुई की बत्ती के स्थान पर लाल रंग के धागे की बत्ती का उपयोग करें। इसके अलावा दीये में थोड़ी सी केसर भी डालें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...