Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष-
भूमि, भवन, प्लॉट, भूखण्ड आदि का सौदा इस समय करेंगे। आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाइयों व परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई कर रहे जातकों को इस समय मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
वृषभ-
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मन में राहत मिलेगी। वातावरण में जो भी परिवर्तन हो रहे है, उसके अनुरूप स्वयं को रूपांतरित कर लेंगे। प्रत्येक अवसर जो आपको प्राप्त होगा, उसका पूरा फायदा उठाने में आप समर्थ रहेंगे।
मिथुन-
दवाईयों के बजाय योग, ध्यान और जीवनशैली में बदलाव से आपको शारीरिक पुष्टता मिलेगी। धन संबंधी मामलों में आप जो भी खरीद-बेचान करेंगे, उसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
कर्क-
अपना अड़ियल रवैया त्यागकर ज्यादा घमंड न करें एवं दूसरों को नजरअन्दाज नहीं करें। ज्यादा कमाने के चक्कर में थोड़े को हाथ से न जाने दे।
सिंह-
परिवार व जीवनसाथी में आपसी सामंजस्य व प्रेम का भाव विद्यमान रहेगा। दोनों एक-दूसरे की भावनाएं देखकर आचरण करेंगे। आर्थिक लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। कड़ी मेहनत व प्रतिष्ठा हासिल करने में समय लगेगा।
कन्या-
जो काम भी आप सोच लेंगे, वह येन-केन-प्रकारेण सम्पन्न हो ही जायेगा। संतान पक्ष की पढ़ाई व कैरियर की जबरदस्त चिंता रहेगी। समय पर काम पूरा नहीं कर पाने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला-
भयंकर कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रियजन के बिछोह का गम आपको मिलेगा जिसे सहन कर पाना संभव नहीं होगा। इस समय परिवार का साथ रहेगा। धैर्य व संयम से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक-
आप दूसरों की सहायता लिए हाथ बढ़ाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन हल्का होगा और आप स्वयं को तरोताजा व हल्का महसूस करेंगे।
धनु-
आय में कमी आयेगी। अनावश्यक व्यय होंगे। खर्च की स्थिति रहेगी, परंतु बिना रूकावट व्यवस्था भी हो जाएगी। सावधान रहकर काम करने की आवश्यकता है। राजनीति में सफलता एवं सहयोग की प्राप्ति होगी।
मकर-
परीक्षार्थी के लिए समय अच्छा है। खरीद-बिक्री के योग बन रहे है। घर में बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गड़बड़ चलेगी। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते है।
कुंभ-
आज आप बहुत प्रसन्नचित्त रहेंगे। मनपसंद कार्य होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आप दूसरों का सहारा लेंगे, लेकिन सावधानी भी रखें। कई बार ज्यादा भरोसा भी नुकसानप्रद होता है।
मीन-
प्यार व रोमांस में पड़कर आप अपना कैरियर चैपट कर सकते है, अतः आप सावधानी रखें। आपकी कोई गोपनीय बात सबके सामने आ जाएगी जिससे आपको बहुत शर्मिंदगी व दुःख होगा।
