बीमारी के बावजूद छवि मित्तल रख रही हैं करवाचौथ का व्रत: Chhavi Mittal Vrat
Chhavi Mittal Vrat

Chhavi Mittal Vrat: टीवी पर एक अर्से तक काम करने वाली एक्टर छवि मित्तल जमाने के साथ चलना बखूबी जानती हैं। उनका अपना डिजिटल प्रोउक्शन हाउस है। इसमें वो शो स्ट्रीम करती हैं जिसे काफी पसंद किया जाता है। अपने पति मोहित हुसैन और दो बच्चों के साथ वो मुंबई में बहुत ही खुशहाल जीवन व्यतीत करने की कोशिश कर रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह एक कैंसर सरवाइवर हैं। लेकिन इस बार उनकी सेहत को लेकर कुछ अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। उनकी स्किन पर रैश है। लेकिन 2022 में कैंसर होने के बाद जिस तरह उन्हें अपने आप को और अपने परिवार को संभाला है यह वाकई में बहुत हिम्मत की बात है। वो अपनी मेडिकल अपडेट सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। स्किन पर रैश के आने के बाद उनकी बायोप्सी हुई है। इसके रिपोर्ट के आने का उनके फैंस को इंतजार है। इसी बीच छवि ने अपनी जिंदगी सी जुड़ी एक छोटी सी बात साझा की है। आज करवाचौथ का व्रत है।अपनी बीमारी के बावजूद भी उन्होंने अपने पति के लिए यह व्रत रखा है।

19 साल में पहली बार ऐसा

छवि और मोहित ने साल 2004 में शादी की थी। छवि ने बताया कि सरगी खाने के बाद मैंने अपनी दवाईयां ले ली थी। मैं पिछले 19 साल से यह व्रत रख रही हूं लेकिन यह पहला मौका है जब मैं पानी पिउंगी ताकि मुझे क्रैम्प की दिक्कत न हो। मोहित भी मेरे साथ यह व्रत रखते हैं। यह मेरा फेवरेट त्योहार है। यह बहुत ही रोमांटिक है। चांद देखने के बाद हम दोनों एक-दूसरे को पहला निवाला खिलाते हैं।

लव बॉन्ड आता है नजर

मोहित हुसैन और छवि दोनों का बैकग्राउंड बहुत अलग है। लेकिन इन दोनों की साथ में कैमिस्ट्री देखते ही बनती है। हालांकि जब दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी की थी तो छवि के पेरेंट्स ने इस रिश्ते को कूबूल नहीं किया था लेकिन बाद में चीजें सही होती गईं। छवि और मोहित बिजनेस पार्टनर भी है। सबसे बड़ी बात है कि दोनों फिटनेस फ्रीक हैं। फिलहाल छवि के फैंस उनकी तबियत को लेकर चिंतित हैं। हम कामना करते हैं कि छवि इस वक्त को हिम्मत और हौसले के साथ गुजारें। उनकी बायोप्सी की रिपोर्ट उनके लिए राहत की खबर लेकर आए।