Latest Kangan Designs: चूड़ियां उन खूबसूरत एसेसरीज में से एक हैं, जो महिलाओं की सुंदरता को एक नई परिभाषा देती हैं। सामान्यतौर पर ये हर महिला के ज्वेलरी बॉक्स का हिस्सा होती हैं। शादी हो या त्योहार चूड़ियों के बिना कोई भी पारंपरिक अवसर अधूरा ही रहता है। आजकल चूड़ियों के साथ कंगन भी युवतियों और महिलाओं द्वारा खासा पसंद किए जा रहे हैं। कंगन ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी काफी जंचते हैं। हालांकि कंगन के कंटेम्प्रेरी डिजाइंस क्लासी लुक देते हैं जबकि ट्रेडिशनल डिजाइंस आपके एथनिक लुक को बढ़ा सकते हैं। त्योहार के सीजन में आप कंगन को बिना चूड़ियों के साथ भी कैरी कर सकते हैं। डिजाइनर कंगन पहनकर आप एक नया फैशन स्टेटमेंट बना सकती हैं। मार्केट में इनदिनों स्टोन वर्क और वैल्वेट के कंगन की काफी डिमांड है। आप भी त्योहार में चूड़ियों की जगह इन कंगन के डिजाइंस का ट्राय कर सकते हैं।
स्टोन वर्क कंगन

यदि आपको चौड़े और मल्टीकलर कंगन पहनने का शौक है तो आप स्टोन वर्क के कंगन ट्राय कर सकते हैं। स्टोन वर्क वाले कंगन देखने में रॉयल लुक देते हैं साथ ही ये किसी भी प्रकार के आउटफिट के साथ मैच कर जाते हैं। स्टोन वर्क वाले कंगन को चूड़ियों के साथ भी टीमअप किया जा सकता है। इन कंगन का चुनाव आप अपनी आउटफिट के कलर के अनुसार भी कर सकते हैं।
थ्रेड कंगन
चटक रंग और कुंदन वर्क से सजे ये थ्रेड कंगन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम बखूबी कर सकते हैं। इनदिनों धागे से बने कंगनों का काफी फैशन है। ये कंगन कई कलर और डिजाइंस में उपलब्ध हैं। थ्रेड कंगन को बेसिकली ट्रेडिशनल ड्रेस जैसे-साड़ी, सूट और कुर्तों के साथ मैच किया जाता है। मॉर्डन टच के लिए आप एक हाथ में कंगन और दूसरे में घड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोती कंगन

मोती यानी पर्ल के कंगन किसी भी महिला के हाथों को खास और आकर्षक लुक दे सकते हैं। ये कंगन देखने में जितने खूबसूरत होते हैं पहनने में उतने की आरामदायक भी। व्हाइट मोती के कंगन ट्रेडिशनल के साथ किसी भी प्रकार की वेस्टर्न ड्रेस के साथ मैच कराए जा सकते हैं। फेस्टिव सीजन में आप पर्ल कंगन का चुनाव कर सकते हैं। इसके साथ आपको चूड़ियां पहनने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ें। ये 4 समस्याएं देती हैं किडनी की भयंकर बीमारी के संकेत: Kidney Disease Problem
चौड़े कंगन
चौड़े कंगन इनदिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये कंगन देखने में हैवी और खूबसूरत लगते हैं। चौड़े कंगनों में टेंपल ज्वेलरी फैशन में इन है। इन कंगनों को ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। चौड़े कंगनों में कुछ डिजाइंस ऐसे भी होते हैं जो वेस्टर्न ड्रेस के साथ मैच किए जा सकते हैं। यदि आप हाथ में अधिक चूडि़यां पहनना पसंद नहीं करती हैं तो इस प्रकार के कंगनों का चुनाव कर सकती हैं।
डायमंड कंगन

ये कंगन देखकर कोई भी आपकी पर्सनेलिटी और लुक का कायल हो सकता है। प्योर डायमंड के कंगन हर किसी के बजट में नहीं होते लेकिन अमेरिकन डायमंड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अमेरिकन डायमंड खूबसूरत होने के साथ स्टाइलिश भी होते हैं जिसे किसी भी आउटफिट के साथ मैच किया जा सकता है। इसमें कई कलर्स उपलब्ध हैं लेकिन रोज गोल्ड, व्हाइट और बेबी पिंक कलर के डायमंड ट्रेंड में हैं।
