कैंसर आजकल एक आम बीमारी के जैसे हो गया है। क्या आम आदमी, क्या खास, इन दिनों आपको कैंसर बीमारी हर वर्ग के लोगो में देखने को मिल जाएगी। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर्स में से एक ऋषि कपूर भी काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे लेकिन अब उनके फैंस और परिवार के लिए खुशखबरी आ चुकी है। जी हां, ऋषि कपूर अब कैंसर फ्री हो चुके हैं।

बता दें कि पिछले 7 महीनों से ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि ऋषि कपूर की इस बीमारी पर कोई ऑफिशियल अनांउसमेंट नहीं हुआ है लेकिन उनके दोस्त और फिल्म मेकर राहुल रवैल ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए ऋषि को कैंसर होने की बात की पुष्टि की। साथ ही उनकी बीमारी से जुड़ी एक खुशखबरी भी साझा की।

रवैल ने मंगलवार को अपनी पोस्ट में ऋषि के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ऋषि कपूर (चिंटू) को कैंसर से आजादी मिल गई।’ रवैल की इस पोस्ट से फैंस काफी खुश हैं। वहीं कुछ हैरानी जता रहे हैं कि ऋषि इतने वक्त से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
