ग्रैंड पेरेंट्स के साथ खूबसूरत रिश्ते को दिखाती हैं ये फिल्में: Bollywood Films Based On Grand Parents
Bollywood Films Based On Grand Parents

Bollywood Films Based On Grand Parents: रिश्ते हर इंसान की ज़रूरत हैं वो इन रिश्तों से बहुत कुछ सीखता है और मुश्किल वक़्त में ये रिश्ते उसके साथ खड़े होते हैं। आजकल दौर एकल परिवार का है ऐसे में अगर माता पिता दोनों दफ्तर में काम करते हों तो बच्चों में अकेलापन आना लाज़मी है। हम अपने ग्रैंड पेरेंट्स से भी दूर हो गए हैं उनकी जगह अब फ़ोन और टीवी ने ले ली है। अपने दादा-दादी या नाना-नानी के करीब रहने से आप बहुत कुछ जानते हैं। उनके ज़माने की बातें और उनके अनुभव से आप काफी कुछ सीखते हैं। इस खूबसूरत रिश्ते को बॉलीवुड ने बड़ी खूबसूरती से दिखाया है। तो आइये जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो ग्रैंड पेरेंट्स के साथ खूबसूरत रिश्ते को दर्शाती हैं।

1) बाग़बान

Bollywood Films Based On Grand Parents
bollywood films -Baaghban

फ़िल्म ‘बाग़बान’ तो आपको याद होगी ही। बिखरते रिश्ते पर बनी ये फिल्म बेहद पसंद की गयी थी। इसमें दिखाया गया था कि कैसे वक़्त के साथ बच्चे बड़े होकर अपने माता पिता की ज़िम्मेदारी लेने से घबराते हैं। अपने बच्चों द्वारा बुरे व्यव्हार के बाद भी वो अपने ग्रैंड चिल्ड्रन को प्यार करते हैं और उनके लिए परेशान होते हैं। इसी तरह फिल्म में एक दृश्य है जिसमें हेमा मालिनी, अपनी पौत्री रिमी सेन के साथ बदतमीज़ी कर रहे लड़के को सबक सिखाती हैं, इसके बाद से उनके बीच नज़दीकियां बढ़ने लगती है। ये दृश्य भावुक कर देता है।

2) कबीर सिंह

kabir singh
Bollywood Films Based On Grand Parents-Kabir Singh

फ़िल्म ‘कबीर सिंह’ में कबीर की दादी का किरदार बड़ा ज़बरदस्त है। वो कबीर को जिस तरह ढांढस बांधती हैं वो वाक़ई कमाल है। एक सीन जिसमें दादी कबीर के बारे में कहती हैं कि ‘हम उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन उसका दर्द नहीं बांट सकते’, ये डायलॉग बहुत पसंद किया गया था। फिल्म में ग्रैंड पेरेंट्स की समझ और अनुभव को अपने छोटों से साझा करते दिखाया गया है।

3) परिचय

parichay
Bollywood Films Based On Grand Parents-parichay

परिचय एक बहुत प्यारी फ़िल्म है जिसमें बच्चों के उनके दादा जी के साथ रिश्ते को दिखाया गया है। शुरुआत में ये बच्चे अपने पिता की मौत का कारण अपने दादा जी को समझते हैं लेकिन बाद में जब मास्टर जी से मिलते हैं तब मास्टर जी बच्चों का उनके दादा जी से एकदम सही परिचय करवाते हैं। फ़िल्म में दिखाया गया है कि किस तरह बड़े बुज़ुर्गों को उनके पौत्र पौत्री प्यारे होते हैं और उनके लिए कितना कुछ करते हैं।

4) सूर्यवंशम

suryavansham
Bollywood Films Based On Grand Parents-suryavansham

फ़िल्म ‘सूर्यवंशम’ में भी दादा और पौत्र के रिश्ते को दिखाया गया है। अपने बेटे से नाराज़ होकर भी कोई पिता अपने पौत्र से नाराज़ नहीं हो सकता ये इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। ठाकुर भानु प्रताप सिंह अपने बेटे के बेटे को पीठ पर बैठाकर उसे सवारी करवाते हैं, अपने बेटे से नाराज़ पिता अपने पौत्र से बिलकुल नाराज़ नहीं हो सकता ये इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

5) विक्की डोनर

vicky donor
vicky donor

फ़िल्म ‘विक्की डोनर’ में विक्की और दादी के कूल रिश्ते को बहुत पसंद किया गया था। विक्की और दादी एकदम मज़ाकिया हैं जो अक्सर विक्की की मम्मी डॉली पर टिप्पणियां करते रहते हैं। उनका ये बॉन्ड सबने पसंद किया था। विक्की की दादी बॉलीवुड में कूल दादी की लिस्ट में शामिल हैं। विक्की , आशिमा से शादी करना चाहता है और इस शादी का सपोर्ट विक्की की दादी पूरी तरह करती है।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...