Bhool Bhulaiyaa 3 News: फिल्म ‘भूलभुलैया’ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने इतनी लोकप्रियता बटोरीं कि ‘भूलभुलैया 2‘ रिलीज़ हुई। हालाँकि भूलभुलैया 2 को पहले की तरह सफलता नहीं मिली लेकिन पार्ट 2 को भी देखा गया था। अब फिल्म भूलभुलैया 3 के लिए फैंस बेक़रार हैं। भूलभुलैया 3 का निर्देशन अनीस बाज़मी ने किया है। फिल्म से कई स्टार्स के जुड़ने की खबर भी आयी थी। फिल्म ‘#भूलभुलैया 3’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसके ट्रेंड होने का कारण है कार्तिक आर्यन की सोशल मीडिया पोस्ट। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कार्तिक ने ऐसा क्या पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर ‘#भूलभुलैया 3’ ट्रेंड करने लगा।
Also read : ग्रैंड पेरेंट्स के साथ खूबसूरत रिश्ते को दिखाती हैं ये फिल्में: Bollywood Films Based On Grand Parents
कार्तिक ने किया पोस्ट
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों दर्शकों के चहेते बने हुए हैं। कार्तिक ने फिल्म भूलभुलैया से जुड़ी एक खबर को अपने फैंस के साथ साझा किया है। कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो मंदिर के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट किया कि आज मैं अपनी करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूँ। # शुभारंभ # भूलभुलैया 3। इस पोस्ट के बाद से उन्हें बधाइयाँ मिलने लगीं। फैंस से लेकर कलाकार तक सभी कार्तिक को शुभकामनाएं देने लगे। अब देखना होगा कि कार्तिक की मेहनत उनके फैंस को कितनी पसंद आएगी।
कर चुके हैं इन फिल्मों में काम
कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से फिल्मों की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। फिल्म में कार्तिक की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद कार्तिक ने कई फिल्में की जिन्हें काफी पसंद किया गया। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ , ‘सत्यप्रेम की कथा’ , ‘फ्रेड्डी’ , ‘पति पत्नी और वो’, ‘लुका छुपी’ और ‘भूलभुलैया 2’ जैसी फिल्मों ने कार्तिक को काफी लोकप्रिय बना दिया। फ्रेड्डी में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था। इसके साथ ही लुका छुपी में उनके अभिनय ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। अब कार्तिक आर्यन भूलभुलैया 3 में नज़र आने वाले हैं। फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं ये तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद पता चलेगा। फिल्म दिवाली 2024 में रिलीज़ होगी।
