Astro Tips : प्राचीन काल में हमारी दिनचर्या को लेकर कई ऐसे नियम बनाए गए, जो हमारे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए बहुत जरूरी। ऐसे ही इन नियमों में कुछ कामों के बारे में बताया गया है, जिन्हें बिना नहाए बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि वह कौन से काम है जो बिना नहाए बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
बिना स्नान किए रसोई में जाना

शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को बिना स्नान किए रसोई में जाकर खाना नहीं बनाना चाहिए। भोजन को मां अन्नपूर्णा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर बिना स्नान किए भोजन बनाया जाए तो यह मां अन्नपूर्णा के अपमान के समान है। मां अन्नपूर्णा को मां लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में धन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती। दूसरा कारण यह भी है कि स्नान करने के पहले हमारा शरीर बैक्टीरिया और अन्य दूषित पदार्थों से घिरा रहता है। बिना नहाए भोजन बनाने से सारे दूषित बैक्टीरिया भोजन में चले जाते हैं। इसलिए हमेशा नहाने के बाद ही भोजन पकाना चाहिए।
बिना स्नान किए भोजन करना
शास्त्रों में ऐसा कहां गया है कि बिना स्नान किए किसी को भी भोजन नहीं करना चाहिए। इसके पीछे का यह कारण है कि बिना नहाए भोजन करने से कई दूषित पदार्थ भोजन के साथ हमारे पेट में जाकर बीमारी पैदा कर सकते हैं। भोजन करने से पहले खुद को स्वच्छ रखना बहुत जरूरी है। इसलिए हमेशा नहाने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।
बिना नहाए तुलसी में जल चढ़ाना

शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा गया है कि बिना स्नान किए कभी भी तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है और बिना स्नान के तुलसी में जल देना या फिर तुलसी का पत्ता तोड़ना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। इसलिए तुलसी में सदैव स्नान करने के बाद ही जल अर्पण करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा कुंवारी कन्याओं को सदैव सिर ढककर ही तुलसी के पौधे में जल देना चाहिए।
बिना नहाए बालों में कंघी करना
शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया गया है कि महिलाओं को स्नान करने के बाद ही बाल खोलने चाहिए और कंघी करनी चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि स्नान किए बिना महिलाओं के बाल खोलने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करती है और ऐसे में घर में दरिद्रता होने लगती हैं। इसलिए खासतौर पर महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमेशा नहाने के बाद ही बालों में कंघी करें।
बिना नहाए धन को छूना

शास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि कभी भी बिना नहाए पैसे नहीं गिनने चाहिए और पैसों को हाथ नहीं लगाना चाहिए। धन को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है इसलिए इसे बिना नहाए छूना यानी मां लक्ष्मी को छूने जैसा माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए हमेशा नहाने के बाद ही धन को हाथ लगाए।
