nahale par dahala story in Hindi
nahale par dahala

nahale par dahala story in Hindi : अक्सर दरबारी बीरबल को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते थे किंतु हर बार उन्हें मुँह की खानी पड़ती थी।

एक बार मुल्ला दोप्याजा ने दरबार में बीरबल से एक सवाल पूछा, ‘बीरबल, तुम दिन में एक-दो बार तो अपनी पत्नी के हाथ जरूर पकड़ लेते होगे। यह बताओ उसके हाथ में कितनी चूड़ियाँ हैं?’

सवाल सुनकर बीरबल परेशान हो उठे। उन्होंने कई बार अपनी पत्नी का हाथ देखा था, किंतु उन्हें नहीं मालूम था कि उसने कितनी चूड़ियाँ पहनी हुई हैं। वे सोच में पड़ गए। तभी उन्होंने देखा कि मुल्ला दोप्याजा अपनी दाढ़ी पर हाथ फेर रहा है। बीरबल के दिमाग में एक विचार आया। वे बादशाह अकबर से बोले, ‘हुजूर, मैं यह तो बता दूंगा कि मेरी पत्नी के हाथ में कितनी चूड़ियाँ हैं, पर पहले मुल्ला दोप्याजा यह बताएँ कि उनकी दाढ़ी में कितने बाल हैं, क्योंकि उनका हाथ तो अपनी दाढ़ी पर दिन-भर में कई-कई बार जाता है।’

बीरबल की बात सुनकर मुल्ला दोप्याजा झेंप गया। उसे इस तरह नहले पर दहले की उम्मीद नहीं थी।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…