Diwali Decor Idea: साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली नजदीक है, 10 नवंबर से 14 नवंबर तक दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। घर की सफाइयों से लेकर सजावट का यह सबसे बड़ा मौका होता है। हर कोई यही चाहता है कि दिवाली पर उसका घर सबसे ज्यादा चमके और घर पर आने वाला हर शख्स इसकी तारीफ करे। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं तो इस दिवाली पर अपने घर पर छोटे छोटे बदलाव करके आप उसे पूरी तरह से एक नया लुक दे सकते हैं। अगर आप इंटरनेशनल स्टाइल फॉलो करेंगे और बात कुछ और ही होगी। तो चलिए जान लेते हैं साल 2023-24 के सबसे खास इंटीरियर स्टाइल और डिजाइन।
Also read: पुरानी चूड़ियां भी बढ़ा सकती हैं दिवाली पर आपके घर की रौनक, जानें कैसे: Old Bangles for Diwali Decor
इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप अपने घर को नए सिरे से सजा रहे हैं तो यह जानना आपके लिए जरूरी है कि इस समय लेटेस्ट ट्रेंड क्या चल रहा है। इसका ध्यान रखने से आपका इंटीरियर सालों साल तक पुराना नहीं लगेगा। इन दिनों सॉफ्ट कर्व, राउंड शेप, नेचुरल मैटेरियल, विंटेज डोर और टेक्सचर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसी के साथ इस बात का भी खास ध्यान रखने की जरूरत है कि आप अपने घर के अनुसार इंटीरियर को चुनें, न कि दूसरों के घर के अनुसार उसे फॉलो करें।
हाई पाइल फेब्रिक है ट्रेंड में

किसी भी घर में सबसे इंपोर्टेंट होता है उसका ड्राइंग रूम यानी बैठक। यह पहली जगह है जहां आपके गेस्ट सबसे पहले आते हैं और कहते हैं न फर्स्ट इंप्रेशन इज द लास्ट इंप्रेशन। इसलिए यहीं से आपकी पसंद का गेस्ट अंदाजा लगा लेते हैं। ऐसे में आप चुनें लेटेस्ट ट्रेंड, जो है हाई पाइल फेब्रिक। यह वेल्वेट स्टाइल का फेब्रिक काफी रॉयल लगता है। इस फेब्रिक का सोफा से लेकर लग्जरी चेयर तक बहुत ही शानदार लगते हैं। इस पैटर्न के रग्स यानी कालीन भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। खास बात यह है कि यह फेब्रिक काफी आरामदायक होता है। यह लकड़ी के साथ ही लैदर को भी अच्छे से उभारता है।
वेनिस प्लास्टर देगा रॉयल लुक
घर की दीवारों की रंगत बहुत से संदेश देती हैं। ऐसे में इनका खूबसूरत होना बहुत जरूरी है। अगर आप कम बजट में घर को नया लुक देना चाहते हैं तो इसे दें विदेशी लुक यानी वेनिस स्टाइल। विनीशियन प्लास्टर शैली इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। यह घर की दीवारों को रॉयल लग्जरी लुक भी देती हैं। इसमें हल्के रंगों का उपयोग कर टोन्ड प्लास्टर वर्क किया जाता है। आप इसे अपने बेडरूम, ड्राइंग रूम या फिर डाइनिंग रूम में आसानी से करवा सकते हैं ।बॉलीवुड की कई सेलेब्स ने इसे अपने घर में करवा रखा है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर में भी ये स्टाइल अपनाई गई है।
भारी भरकम फर्नीचर से बचें

पहले लोगों के घर बड़े होते थे, ऐसे में घुमावदार सोफे काफी अच्छे लगते थे। लेकिन अब घरों का आकार छोटा हो गया है, वहीं शहरी आबादी फ्लैट में रहना भी अधिक पसंद करती है। ऐसे में आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए आप लो प्रोफाइल सोफा पसंद करें। यह काफी किफायती दामों में मिल जाएगा और आपका घर बहुत ज्यादा भरा हुआ भी नजर नहीं आएगा। कोशिश करें कि आप लाइट कलर के सोफा पसंद करें, क्योंकि ज्यादा डार्क कलर से भी स्पेस छोटा नजर आता है।
शीर कर्टन चुनें

घर में फर्नीचर, दीवारों के रंग के साथ ही कर्टन यानी पर्दे भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। अगर आप भी अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहते हैं तो शीर कर्टन आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। ये पारदर्शी पर्दे घर में हवा और रोशनी आने से नहीं रोकेंगे। साथ ही घर को अच्छा लुक भी देंगे। अगर आपकी खिड़की काफी बड़ी है तो आप इसे छत से लेकर फर्श तक लगाएं, ये बहुत ही शानदार लगेंगे। हालांकि इनके साथ आप हल्के फिल्टरिंग रंगों के साथ लेयरिंग भी लगाएं।
